Palak Bhatura Recipe: सफेद भटूरों से हो गए हैं बोर, तो आज ही अपनाएं ये तरीका और बनाइए हरे और फूले हुए भटूरे

Palak Bhatura Recipe: पालक के भटूरे पारंपरिक भटूरों का एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प हैं. हरी पालक से बने ये भटूरे स्वाद में लाजवाब होते हैं और नाश्ते या ब्रंच के लिए चना मसाला व आलू की सब्ज़ी के साथ बेहतरीन लगते हैं.
Palak Bhatura Recipe: पालक के भटूरे पारंपरिक भटूरों का एक हेल्दी और स्वादिष्ट रूप हैं. हरी पालक से बने ये भटूरे न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व इन्हें सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं. नाश्ते या ब्रंच के लिए बनाए जाने वाले पालक के भटूरे चना मसाला, आलू की सब्ज़ी या दही के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक के भटूरे एक बेहतरीन विकल्प हैं.
पालक भटूरे बनाने के लिए जरूरी सामान
- मैदा – 2 कप
- ताज़ी पालक – 1 कप (उबली व पिसी हुई)
- दही – ½ कप
- बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 1 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
- पानी – आवश्यकता अनुसार
- तलने के लिए तेल
कैसे तैयार करते है पालक भटूरा
पालक का पेस्ट बनाने की विधि
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. अब इसे हल्के नमक वाले पानी में 2–3 मिनट उबालें. उबालने के बाद पालक को ठंडे पानी में डालें, इससे रंग हरा बना रहेगा. अब पालक को मिक्सर में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें.
आटा गूंथने की विधि
एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें पालक का पेस्ट, दही, नमक, बेकिंग सोडा और तेल डालें. सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 2–3 घंटे के लिए रख दें.
भटूरे तलने की विधि
तय समय बाद आटे को हल्का सा मसल लें. आटे की मध्यम आकार की लोइयां बनाएं. अब बेलन से गोल भटूरे बेल लें.अब कढ़ाही में तेल गरम करें. गरम तेल में भटूरा डालें और हल्का दबाते हुए सुनहरा और फूला होने तक तलें. दोनों तरफ से अच्छे से सिकने पर भटूरे निकाल लें.
यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीजी, तैयार करें टेस्टी ब्रेड चीज पकौड़ा
यह भी पढ़ें: एक बाइट में फूटेगा चीज! घर पर बनाएं टेस्टी ब्रोकली चीज बर्स्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










