Jharkhand Tourism: इस खूबसूरत घाटी में धड़कता है झारखंड का दिल

Jharkhand Weather
Jharkhand Tourism: झारखंड का मनाली कही जाने वाली पतरातू घाटी वीकेंड और छुट्टियां बिताने के लिए खास जगह है. यह घाटी पहाड़ों और जंगलों के बीच मौजूद खूबसूरत जगह है, जहां लोग शानदार समय गुजारते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं पिकनिक के अलावा और किन चीजों के लिए पतरातू खास है.
Jharkhand Tourism: झारखंड भारत का वह राज्य है, जिसे बहुत कम एक्सप्लोर किया गया है. यह एक शानदार राज्य है, जहां सैकड़ों पर्यटन स्थल हैं. यहां प्राचीन मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक किलों तक और खूबसूरत झरनों से लेकर वन्यजीव अभयारण्य तक कई ऐसी जगहें हैं जो सैलानियों के बीच लोकप्रिय है. इस राज्य की खूबसूरती यहां की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से है. झारखंड में मौजूद ऐसी ही एक मनमोहक और खास जगह है, पतरातू घाटी. अगर आपने भी झारखंड घूमने के लिए बैग पैक कर लिया है तो जरुर आएं पतरातू घाटी.
Jharkhand Tourism: कैसे जाएं पतरातू घाटी
झारखंड के रामगढ़ जिले में मौजूद है खूबसूरत पतरातू घाटी. यह जगह अपने डैम और थर्मल पावर के लिए भी मशहूर है. आप ट्रेन और सड़क के माध्यम से यहां आ सकते हैं. इसका निकटतम रेलवे स्टेशन रांची जंक्शन है, जो इसे अन्य शहरों से जोड़ता है. आप हवाई मार्ग से भी पतरातू आ सकते हैं, जिसके लिए सबसे नजदीक रांची एयरपोर्ट है. पतरातू भीड़ से दूर खूबसूरत जगह है, जहां लोग शांत वातावरण में समय बिताते हैं.
Also Read: Jharkhand Tourism: बेतला नेशनल पार्क से महज 3 किमी दूर मौजूद है चेरो राजवंश का यह किला
Jharkhand Tourism: आ जाएगी मनाली की याद
पतरातू घाटी की घुमावदार सड़कें और हरियाली इस जगह को खास बनाते हैं. यह जगह अपने खूबसूरत लेक और डैम के लिए मशहूर है. चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों से घिरी पतरातू घाटी को देखकर आपको मनाली की याद आ जाएगी. यहां आने वाले सैलानी पतरातू डैम में बोटिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं. पतरातू घाटी के हरे-भरे रास्ते बेहद खूबसूरत हैं, जहां मौजूद पहाड़ों के लुभावने दृश्य आपको खास महसूस करवाएंगे. यहां के मनमोहक नजारे देखकर ऐसा लगता है मानो झारखंड का दिल धड़क रहा हो. पतरातू घाटी में मौजूद डैम से शाम का नजारा बेहद आकर्षक और लुभावना है. यह घाटी लोगों का प्रमुख पिकनिक स्पॉट है, जहां लोग वीकेंड और छुट्टियां मनाने आते हैं. पतरातू की खूबसूरत घाटी सैलानियों को रोमांचित करती है. पतरातू घाटी, झारखंड की धड़कन है.
Also Read: Jharkhand Tourism: झारखंड की अदम्य खूबसूरती का उदाहरण है यह झरना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




