Jharkhand Tourism: बारिश में बढ़ जाती है पंचेत डैम की खूबसूरती

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Panchet Dam

Jharkhand Tourism: धनबाद शहर में मौजूद पंचेत बांध एक आकर्षक पर्यटन स्थल है. माॅनसून में इस डैम की खूबसूरती निखर जाती है, जिसे देखने बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: झारखंड राज्य के कण-कण में प्राकृतिक सुंदरता का वास है. यहां अलग-अलग नदियों पर बने अनेकों बांध मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती शानदार है. झारखंड के इन्हीं प्रसिद्ध बांधों में शामिल है, धनबाद का पंचेत डैम. यह डैम सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. मॉनसून में डैम में संरक्षित पानी आकर्षक नजर आता है, जिसे देखने पर्यटक धनबाद पहुंचते हैं. झारखंड का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए खास जगह है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: Jharkhand Tourism: कपल्स के लिए शानदार है झारखंड की ये 5 रोमांटिक जगहें

बराकर और दामोदर नदी के संगम पर है डैम

भारत की कोयला राजधानी धनबाद में स्थित है लोकप्रिय पर्यटन स्थल पंचेत डैम. पंचेत पहाड़ी के पास स्थित होने के कारण इस बांध का नाम पंचेत बांध पड़ा. प्रकृति के सौंदर्य से घिरा पंचेत बांध, जल संरक्षण और बिजली उत्पादन के लिए भी जाना जाता है. पहाड़ी से सटा होने के कारण पंचेत डैम एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट है. बड़ी संख्या में सैलानी अपने परिवार और दोस्तों के साथ पंचेत डैम घूमने आते हैं. इस डैम की प्राकृतिक सुंदरता और यहां नजर आने वाले खूबसूरत दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

पंचेत डैम घूमने का सबसे अच्छा समय माॅनसून है, जब बांध का पानी काफी ज्यादा होता है. प्राकृतिक खूबसूरती से समृद्ध पंचेत डैम का शांत वातावरण लोगों को रोजमर्रा की दौड़-भाग से दूर सुकून पहुंचाता है. इस डैम के आस-पास फैली हरियाली को निहारने पर्यटक दूर-दूर से धनबाद आते हैं. इस जगह आपको प्रवासी पक्षियों को देखने का अवसर भी मिलेगा. पंचेत डैम धनबाद के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल है.

Also Read: Jharkhand Tourism: झारखंड के ये प्राचीन मंदिर है आस्था का केंद्र

कैसे आएं पंचेत डैम

धनबाद के पंचेत पहाड़ी के पास स्थित इस बांध तक आने के लिए आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सड़क मार्ग – आप पंचेत डैम तक आने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं. धनबाद से पंचेत बांध की दूरी करीब 54 किलोमीटर है. कोलकाता और आसनसोल से भी आप सड़क मार्ग के जरिए पंचेत बांध तक आ सकते हैं. डैम से इन शहरों की दूरी क्रमशः 240 किलोमीटर और 20 किलोमीटर है.

रेल मार्ग – रेल मार्ग के माध्यम से भी आप पंचेत डैम तक आ सकते हैं. इसका सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कुमारधुबी है, जहां से डैम की दूरी महज 10 किलोमीटर है.

वायु मार्ग – पंचेत डैम तक आने के लिए निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता और रांची एयरपोर्ट है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इस डैम की दूरी लगभग 185 किमी है.

Also Read: Jharkhand Tourism: दुमका के इस मंदिर में होती है हर मनोकामना पूरी

जरूर देखें:

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola