IRCTC Tour Package: 12 दिनों के इस शानदार पैकेज में केदारनाथ समेत करें चारों धाम की यात्रा

Updated:
विज्ञापन
IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: अगर आप इस साल की गर्मी की छुट्टियों में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी की ये चार धाम यात्रा पैकेज आप के लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी गर्मियों के मौसम में एक के बाद एक शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है. केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है और ऐसे में आप भी अगर इस साल अपने परिवार के साथ गर्मियों के मौसम में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आप के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप केदारनाथ समेत चारो धामों की यात्रा कर सकते हैं. चार धाम के साथ इस पैकेज में आप और भी कई खूबसूरत जगहों पर घूम पाएंगे.

10 मई से शुरू हो रही है यात्रा

आईआरसीटीसी का यह बेहतरीन चार धाम की यात्रा का पैकेज 10 मई से शुरू हो रही है. चार धामों की यात्रा को लेकर अक्सर लोगों में काफी उत्साह होता है और इसीलिए आईआरसीटीसी इस बार एक बेहतरीन टूर पैकेज लाया है. इस 12 दिन के तौर पैक में आप केदारनाथ, बद्रीनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, हरिद्वार, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, सोनप्रयाग और कई अन्य जगहों का भ्रमण कर पायेंगे. इस टूर में आप को 10 दिनों तक कंफर्ट होटल में रहने की व्यवस्था दी जाएगी और एक रात आप केदारनाथ के धर्मशाला या डॉरमेट्री में रुकेंगे.

Also Read: Travel : यदि आपको Nature से प्यार है, तो बिहार Eco Circuit में आपका स्वागत है

कितना होगा खर्च

आईआरसीटीसी के इस चार धाम पैकेज में अगर आप सिंगल बुकिंग करते हैं तो आप को 95,150 रुपए का खर्च आएगा. अगर आप डबल शेयरिंग में जाते हैं तो 62,950 रुपए प्रति व्यक्ति और ट्रिपल शेयरिंग में 56,850 रुपए. इसके अलावा अगर आप के साथ 5 से 7 साल का बच्चा हो तो उसके लिए बेड लेने पर 38,650 और बेड नहीं लेने पर 28,900 रुपए देने होंगे. इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप को आईआरसीटीसी के ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग करानी होगी.

Also Read: IRCTC Tour Package Nainital: चिलचिलाती धूप में चमचमाते सफेद बादलों में सैर कराती हैं नैनीताल की वादियां, जानें कितना होगा किराया

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola