ePaper

Bihar Tourism: सासाराम के इस झरने से सुनाई पड़ता है प्रकृति का मधुर संगीत

Updated at : 09 Aug 2024 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Manjhar Kund Waterfall, Sasaram

Manjhar Kund Waterfall, Sasaram

Bihar Tourism: सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड झरना प्राकृतिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. प्राचीन समय में सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब को मांझर कुंड के पास ले जाने की परंपरा थी. तो चलिए आज आपको बताते हैं मांझर कुंड के बारे में.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार राज्य अपने प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है. हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक बिहार घूमने आते हैं. बिहार के ककोलत झरने से लेकर धुआं कुंड तक सैलानियों के बीच लोकप्रिय है. ये झरने बिहार की प्राकृतिक सुंदरता को उभारते हैं, जिसे निहारने बड़ी संख्या में लोग बिहार पहुंचते हैं. बिहार के इन्हीं खूबसूरत और मनोरम झरनों में से एक है मांझर कुंड झरना, जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है. अगर आप भी बिहार आने की सोच रहे हैं तो जरूर आएं मांझर कुंड.

Also Read: Bihar Tourism: “सिल्क सिटी” भागलपुर है कई मायनों में खास, जानिए विशेषता

Bihar Tourism: क्यों खास है मांझर कुंड

रोहतास जिले के सासाराम में मौजूद मांझर कुंड झरने का दृश्य अत्यंत मनोरम दिखाई देता है. अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध इस झरने का सौंदर्य माॅनसून में बढ़ जाता है. इस झरने का मनमोहक रूप निहारने बड़ी संख्या में सैलानी सासाराम पहुंचते हैं. कैमूर पहाड़ी से गिरते झरने का पानी खनिजों से भरा हुआ है. मांझर कुंड में आकर लोग खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाते हैं. इस झरने में ऊंचाई से गिरता पानी सैलानियों को प्रकृति का मधुर संगीत सुनाता है. मांझर कुंड झरना न केवल प्रकृति बल्कि धर्म के नजरिए से भी खास है.

मांझर कुंड हिंदू और सिख धर्म के लोगों का पवित्र धार्मिक स्थल है. प्राचीन काल में मांझर कुंड के आसपास का क्षेत्र साधु-संतों के साधना का केंद्र था. आज भी इस झरने के पास कुटिया के रूप में मौजूद इमारतों में कई साधु-संत साधना करते हैं. कैमूर पहाड़ी पर स्थित इस झरने के पास रक्षाबंधन के पहले आने वाले रविवार को एक मेले का आयोजन किया जाता है. इस कारण बड़ी संख्या में पर्यटक झरने के पास घूमने पहुंचते हैं.

मांझर कुंड सिख धर्म के लिए भी पवित्र स्थान है. प्राचीन समय में तीन दिन के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को इस जगह लाने की परंपरा थी. यही कारण है मांझर कुंड को सिख और हिंदू धर्म के लोगों के पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता है. मांझर कुंड बिहार का एक प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है.

Also Read: Bihar Tourism: स्वतंत्रता दिवस पर करें पटना की इन जगहों की सैर, मिलेगा देशभक्ति का माहौल

Bihar Tourism: मांझर कुंड तक कैसे आएं

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर कैमूर पहाड़ी में मौजूद मांझर कुंड झरना एक खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. आप बाइक, कैब और निजी वाहन के जरिए मांझर कुंड तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा आप पैदल चलकर (Hiking) भी मांझर कुंड झरने तक आ सकते हैं.

मांझर कुंड झरने तक आने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन सासाराम जंक्शन है. जबकि इसका सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है.

जरूर देखें:

Also Read: Bihar Tourism: धार्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन