सर्दियों में बनाएं मूली का चटपटा अचार, हर खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
मूली का अचार (PC: AI Generated)
Homemade Mooli Ka Achar: सर्दियों में ताजी मूली से बनाएं यह मसालेदार अचार. मिनटों में तैयार करें और अपने खाने का स्वाद बढ़ाएं. जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.
Homemade Mooli Ka Achar: सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी और रसीली मूली खूब मिलती है. इससे पराठे, सलाद और सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी, लेकिन क्या कभी इसका चटपटा अचार बनाया है?
अगर खाने की थाली में थोड़ा तीखा और मसालेदार अचार मिल जाए, तो साधारण दाल-चावल और रोटी का स्वाद भी बढ़ जाता है. घर में मौजूद कुछ मसालों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
मूली का अचार बनाने के लिए सामग्री
Homemade Mooli Ka Achar: ऐसे तैयार करें मूली का मसालेदार आचार
अचार बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धो लें. अब इसका छिलका उतारकर लंबाई में पतले टुकड़े काट लें. आप चाहें तो मूली को छोटे-छोटे टुकड़ों में भी काट सकती हैं.
इसके बाद मूली को साफ कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि मूली में पानी नहीं रहना चाहिए, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है.
अब एक पैन में मेथी दाना और अजवाइन को हल्का भून लें. ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें. इसके बाद पीली सरसों को भी हल्का दरदरा पीस लें.
एक बड़े बर्तन में ये सभी मसाले डालें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
अब सूखी हुई मूली को मसाले वाले बर्तन में डाल दें. इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
अब सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा कर लें और मूली में डाल दें. एक बार फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मसाला मूली के हर टुकड़े पर लग जाए.
कितने दिन में तैयार होगा अचार?
तैयार अचार को साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में भर लें. इसे ढक्कन लगाकर फ्रिज में रखें. बीच-बीच में साफ और सूखे चम्मच से अचार को मिलाएं. कुछ घंटों बाद इसका स्वाद बेहतर होने लगेगा. हालांकि, मूली का यह अचार (Homemade Mooli Ka Achar) जल्दी खाने के लिए बनाया जाता है, इसलिए इसे लंबे समय तक बाहर रखकर स्टोर न करें.
अचार बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
मूली का अचार बनाते समय नमी से बचना सबसे जरूरी है. जार और चम्मच बिल्कुल सूखे होने चाहिए. अचार निकालने के लिए हमेशा साफ चम्मच का इस्तेमाल करें. अगर अचार में फफूंद, खराब गंध या असामान्य बदलाव दिखे, तो इसे न खाएं. इस तरह घर पर बना चटपटा मूली का अचार सर्दियों में आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है.
यह भी पढ़ें: सर्दी में कुछ गर्मागर्म पीने का है मन, ट्राई करें 5 तरह के वेजिटेबल सूप
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए