ePaper

National Pollution Control Day 2023 : इस साल की थीम के साथ जानें क्या है खास दिन का इतिहास और महत्व

Updated at : 01 Dec 2023 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
National Pollution Control Day 2023 : इस साल की थीम के साथ जानें क्या है खास दिन का इतिहास और महत्व

National Pollution Control Day 2023 : देश ही नहीं, दुनिया भर में पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी चिंता का विषय है . भारत में हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1984 में हुए भोपाल गैस हादसे के बाद से इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई थी.

विज्ञापन
undefined

भोपाल गैस हादसे को याद करते हुए और प्रदूषण की रोकथाम पर जोर देने के लिए हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है. 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना मानी जाती है. हर साल भारत इस हादसे में मारे गए लोगों की याद में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाता है .इस दिन का उद्देश्य प्रदूषित जल, भूमि और वायु के कारण होने वाली मौतों के बारे में जागरूकता लाना है.

undefined

आज प्रदूषण सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक संकट बन कर खड़ा है. इससे श्वसन संबंधी बीमारियों, जलजनित रोगों के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं . प्रदूषण की सबसे बड़ी देन ग्लोबल वार्मिंग है जो आज दुनिया के सभी देशों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश भारत के नागरिकों मे प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाना है.

undefined

पर्यावरण प्रदूषण इंसान के साथ पेड़ पौधे और जीव जंतुओं के जीवन और स्वास्थ्य की गुणवत्ता को प्रभावित करता है. हर साल विश्व में लाखों लोग वायु प्रदूषण के कारण मर जाते हैं. प्रदूषण को पर्यावरण में किसी भी पदार्थ, चाहे ठोस, तरल, गैस, या ऊर्जा , ध्वनि के शामिल होने के रूप में माना जा सकता है .

undefined

बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है . प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी को विचार और योजनाएँ बनानी चाहिए. बिजली के उपकरणों पर स्विच करें, पानी बचाएं और घर में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाकर हम सब अपना योगदान दे सकते हैं . राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एनपीसीबी) नियमित रूप से उद्योगों पर जांच करता है कि वे पर्यावरण नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं.

undefined

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2023 का विषय “स्वच्छ और स्वस्थ ग्रह के लिए सतत विकास” है. यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के अंतर्संबंध पर जोर देता है यह सतत विकास हासिल करने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ ग्रह सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता पर जोर देता है.

undefined

पौधरोपण के साथ वनों की सुरक्षा से हम पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं. हम सब अपने घर से भी इसकी शरुआत कर सकते हैं . घर का आँगन हो या बालकनी ,पौधे जरूर लगाएं ऐसा करने से ना केवल आप जहरीली हवा को साफ करने में योगदान देंगे बल्कि हवा साफ होगी.

undefined

बेहतरीन तरीकों का इस्तेमाल कर हम वायु प्रदूषण को रोकने की दिशा में सार्थक कदम उठा सकते हैं जिससे आने वाले समय में प्रदूषण को कम किया जा सके.

undefined

ज्यादा धूम्रपान और कचरा या कोयला, पटाखे, लकड़ी जलाने से हम वायू प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं. इनसे बचना चाहिए और अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए दूसरों को भी जागरूक करें . नदियों में भी गंदगी ना डाले ना किसी को डालने दें .

undefined

वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वाहनों का कम से कम उपयोग करें . क्यूंकि वाहनों से निकलने वाली धुंआ वायु प्रदूषण फैलाती है . इसके लिए साइकिल का इस्तेमाल कर आप बहुत हद तक इस समस्या का निवारण कर सकते हैं. ट्रैफिक में रेड सिग्नल मिलने पर अपने वाहन को जरूर बंद करें ताकि फ्यूल की भी बचत हो और प्रदूषण भी ना फैले.

Also Read: Tourist Places In India:ये हैं भारत में घूमने लायक बेस्ट पर्यटन स्थल, साल 2023 खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola