करवा चौथ पर मेहंदी नहीं, पैरों में लगाएं लाल आलता, खूबसूरत डिजाइन्स से पूरा होगा आपका श्रृंगार

Updated:
1 / 6
Latest Alta Designs: करवा चौथ पर अपने श्रृंगार को खास बनाने के लिए ट्राई करें आलता के ये खूबसूरत डिजाइन. फूलों, गोल टिक्की और जालीदार पैटर्न से अपने पैरों को दें पारंपरिक और आकर्षक लुक.
फुल स्क्रीन में देखें

आलता लगाती हुई महिला की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

Latest Alta Designs: करवा चौथ पर अपने श्रृंगार को खास बनाने के लिए ट्राई करें आलता के ये खूबसूरत डिजाइन. फूलों, गोल टिक्की और जालीदार पैटर्न से अपने पैरों को दें पारंपरिक और आकर्षक लुक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
गोल टिक्की वाला आलता डिजाइन
फुल स्क्रीन में देखें

गोल टिक्की आलता डिजाइन, PC -AI

गोल टिक्की वाला आलता डिजाइन

गोल टिक्की वाला आलता डिजाइन पैरों को पारंपरिक लुक देने का अच्छा विकल्प है. इसमें पैरों के बीच में गोल आकार बनाया जाता है और उसके आसपास छोटी-छोटी बिंदियां या फूल बनाए जा सकते हैं. आप चाहें तो उंगलियों के पास भी आलते से हल्का डिजाइन बनवा सकती हैं. साड़ी, लहंगा या पारंपरिक सूट के साथ यह डिजाइन सुंदर लगेगा.

3 / 6
व्हाइट डिटेलिंग वाला खूबसूरत आलता डिजाइन
फुल स्क्रीन में देखें

व्हाइट डिटेलिंग आलता डिजाइन, PC -AI

व्हाइट डिटेलिंग वाला खूबसूरत आलता डिजाइन

लाल आलता के साथ सफेद रंग से फूल और बिंदियां बनवाएं. यह मेल पैरों को सुंदर लुक देगा. इसके साथ चांदी की पायल पहनकर अपना श्रृंगार पूरा कर सकती हैं.

4 / 6
स्टोन से सजाएं आलता का डिजाइन
फुल स्क्रीन में देखें

स्टोन वर्क आलता डिजाइन , PC -AI

स्टोन से सजाएं आलता का डिजाइन

आलता के डिजाइन को नया और स्टाइलिश लुक देने के लिए आप पैरों पर अपनी पसंद का कोई भी पैटर्न बना सकती हैं. इसके बाद डिजाइन के किनारों पर छोटे-छोटे स्टोन लगाकर इसे सजा दें. इससे पैरों की खूबसूरती बढ़ेगी और करवाचौथ पर आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा.

5 / 6
फूलों वाला आलता डिजाइन
फुल स्क्रीन में देखें

फ्लोरल आलता डिजाइन, PC -AI

फूलों वाला आलता डिजाइन

अगर आप कुछ अलग और क्रिएटिव डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो इस तरह का आलता डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें फूलों का पैटर्न है, जिसे हाथ से बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में आप बाजार में मिलने वाले स्टेंसिल की मदद से भी यह डिजाइन बना सकती हैं.

6 / 6
सिंपल आलता डिजाइन
फुल स्क्रीन में देखें

सिंपल आलता डिजाइन, PC -AI

सिंपल आलता डिजाइन

करवा चौथ पर अगर आप पैरों को ज्यादा सजाने के बजाय सिंपल लुक देना चाहती हैं, तो यह आलता डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें पैरों की उंगलियों और तलवों के किनारों पर लाल आलता लगाया जाता है. इसे लगाना आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे अपनी पसंद की साड़ी या सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola