Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Time: सूर्य ग्रहण से जुड़ी जानें जरूरी बातें, कब है भाई दूज

Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: आज 25 अक्टूबर यानी की आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण देश और विदेश में भी नजर आएगा. वहीं अन्य देशों में भी जैसे यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में भी सूर्य ग्रहण नजर आएगा. हालांकि, भारत में भी इसे देखा जा सकेगा.
Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: आज 25 अक्टूबर यानी की आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण देश के कई राज्यों में नजर आएगा. वहीं अन्य देशों में भी जैसे यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में भी सूर्य ग्रहण नजर आएगा. हालांकि, भारत में भी इसे देखा जा सकेगा.
वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण आज 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है. जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं.
यह यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा. हालांकि, भारत में भी इसे देखा जा सकेगा. भारत देश के जिन-जिन हिस्सों से इसे देखा जा सकेगा, वे इस प्रकार हैंः देश की राजधानी दिल्ली, बेंगलुरू (कर्नाटक), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी और मथुरा ( दोनों उत्तर प्रदेश में), रांची और हजारीबाग (झारखंड)
लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे
मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे
नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे
पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे
मुंबई – शाम 4:49 से 6:09 तक
हैदराबाद – शाम 4:58 से 5:48 तक
बेंगलुरु – शाम 5:12 से 5:56 तक
चेन्नई – शाम 5:13 से 5:45 तक
कोलकाता- शाम 4:51 से 5:04 तक
भोपाल – शाम 4:42 से 5:47 तक
चंडीगढ़ – शाम4:23 से 5:41 तक
सूर्य ग्रहण आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू
सूर्य ग्रहण समाप्त- 5 बजकर 42 मिनट तक
सूतक काल का प्रारंभ: 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से शुरू
सूतक काल का समापन: 25 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 42 मिनट पर
इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को यानी बुधवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर भाई दूज मनाया जाता है. यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जात है. इस दिन भाई बहन के घर जाता है और बहन भाई का तिलक करती है और भोजन भी खिलाती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




