July 2022 Vart Festivals:रथ यात्रा से लेकर हरियाली तीज तक जुलाई माह में हैं ये व्रत-त्योहार, लिस्ट देखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2022 2:14 PM
जुलाई माह में पहले ही दिन यानी 1 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा है वहीं इसी महीने भगवान शिव को समर्पित सावन मास की शुरुआत हो रही है. सोमवारी व्रत, हरियाली तीज जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत,पर्व एवं विशेष दिवस इस महीने पड़ेंगे. डिटेल जानें...
सनातन धर्म में आषाढ़ और श्रावण के माह व्रत एवं पर्वों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. त्योहारों की सटीक तारीखें जानना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है. इससे छुटकारा पाने के लिए, हम आपके लिए भारतीय कैलेंडर 2022 लाए हैं ताकि सटीक तारीखों को खोजने में की आपकी कोशिश आसान हो सके. जानें जुलाई महीने में कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना और कब मनाई जाएगी हरियाली तीज. आगे देखें पूरी लिस्ट…
जुलाई माह में 1 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा है,14 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है यह महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है, 31 जुलाई को सावन की हरियाली तीज मनाई जाएगी. इन सब के अलावा भी जुलाई के पूरे महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिवस पड़ेंगे.
जुलाई 2022 के व्रत त्योहार
1 जुलाई (शुक्रवार)- जगन्नाथ रथ यात्रा
10 जुलाई, (रविवार)- देव शयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी
11 जुलाई, (सोमवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल )
14 जुलाई, (गुरुवार) – सावन की शुरुआत
13 जुलाई, (बुधवार)- गुरु पूर्णिमा व्रत , आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
16 जुलाई, (शनिवार)- संकष्टी चतुर्थी, कर्क संक्रांति
24 जुलाई, (रविवार)- कामिका एकादशी
25 जुलाई, (सोमवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
26 जुलाई, (मंगलवार)- मासिक शिव रात्रि
28 जुलाई, (गुरुवार)- श्रवण अमावस्या
31 जुलाई, (रविवार)- हरियाली तीज
जुलाई माह में त्योहारों के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी मनाए जाएंगे, जिसमें 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस, 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाएगा.
Also Read: Tulsi Vastu Tips: तुलसी को माना जाता है देवी लक्ष्मी का रूप, जल चढ़ाते समय कभी न करें ये भूल, जानें नियम
1-जुलाई (शुक्रवार) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, विश्व यूएफओ दिवस, विश्व खेल पत्रकार दिवस
2 जुलाई (पहला शनिवार) सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
4-जुलाई (सोमवार) अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस
6-जुलाई (बुधवार) विश्व जूनोज दिवस
11-जुलाई (सोमवार) विश्व जनसंख्या दिवस
12-जुलाई (मंगलवार) विश्व मलाला दिवस
18-जुलाई (सोमवार) नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस
28-जुलाई (गुरुवार) विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
29-जुलाई (शुक्रार) अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










