सिक्किम घूमने की कर रहे प्लानिंग? नहीं मिलेगा इससे जबरदस्त ऑफर

Updated:
विज्ञापन
IRCTC Sikkim Platinum Tour Package

beauty of sikkim

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय सिक्किम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक जबरदस्त टूर पैकेज के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में इससे राहत पाने के लिए सभी कहीं न कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के इस मौसम में कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपके लिए आईआरसीटीसी के तरफ से पेश किया गया टूर पैकेज लेकर आये हैं जिसका फायदा उठाकर आप काफी कम कीमत पर सिक्किम घूम सकेंगे. इस पैकेज के तहत आपको सिक्किम के खूबसूरत वादियों में घूमने का जबरदस्त मौका दिया जा रहा है. तो चलिए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में डीटेल से जानते हैं.

आईआरसीटीसी सिक्किम पैकेज की डीटेल्स

आईआरसीटीसी के जिस पैकेज के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं उसका नाम सिक्किम प्लैटिनम पैकेज है. इस पैकेज के तहत आपको 7 रातों और 8 दिनों तक सिक्किम की खूबसूरत वादियों में घुमाया जाएगा. अगर आप इस पैकेज को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इसका कोड EHH124 है. जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज के तहत टूरिस्ट्स को बस से दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग और पेलिंग घुमाया जाएगा.

Also Read: IRCTC Tour Package: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सुनहरा अवसर, पाएं पैकेज की पूरी डीटेल्स

Also Read: IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी दे रहा चारधाम यात्रा का मौका, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

Also Read: IRCTC Tour Package: सस्ते में नेपाल घूमने का जबरदस्त मौका, पाएं रेंट से लेकर ट्रैवल की पूरी डीटेल्स

कब और कहां से होगी होगी पैकेज की शुरुआत

अगर आप इस टूर पैकेज के तहत सिक्किम घूमने की सोच रहे हैं तो बता दें इस टूर पैकेज की शुरुआत 1 मई 2024 से बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से होने जा रही है. बता दें इस टूर पैकेज को खरीदने के बाद आपको खाने-पीने और ठहरने की चिंता करने की जरुरत नहीं होगी. अगर आपको इस टूर पैकेज से जुड़ी और कोई भी जानकारी चाहिए तो ऐसे में आप https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHH124 इस लिंक पर जाकर सभी डीटेल्स पा सकते हैं.

Also Read: IRCTC के इस टूर पैकेज से करें चेन्नई-ऊटी की सैर, जल्द बना लें प्लान

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola