ePaper

Kerala Tour Package: केरल घूमने का बना रहे हैं प्लान, IRCTC के इस धमाकेदार पैकेज से तुरंत कर लें बुकिंग

Updated at : 20 Aug 2022 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kerala Tour Package: केरल घूमने का बना रहे हैं प्लान, IRCTC के इस धमाकेदार पैकेज से तुरंत कर लें बुकिंग

Kerala Tour Package: केरल घूमने का सपना हर किसी का होता है. इस शहर की खूबसूरत को हर कोई देखना चाहता है. ऐसे में अगर आप भी न्यू ईयर या फिर इस साल के अंत तक केरल घूमने का प्लान बने रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है.

विज्ञापन

Kerala Tour Package: हर कोई आजकल सिर्फ काम-काम करके एकदम बोर हो चुका है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, या फिर ये सोच रहे हैं, कि अब क्रिसमस या फिर नया साल सेलिब्रेट करने बाहर जाएंगे, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार ऑफर आया है. इस पैकेज में आपको केरल की खूबसूरत वादियों में ले जाया जाएगा. इस पैकेज के जरिए पर्यटकों को दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत राज्य के बारे में और नजदीक से जानने-समझने का मौका मिलेगा. इसमें टूरिस्ट को हर जगह घूमाया जाएगा. आपके जाने-आने से लेकर रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाएगा.

केरल घूमने का शानदार मौका

यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस दौरान आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 37100 रुपये है. इसके लिए आपको मुंबई से फ्लाइट पकड़ना होगा. इस पैकेज के दौरान हम आपको मुंबई, कोचीन, कुमारकोम, मुन्नार और थेक्कडयू ले जाया जाएगा. केरल अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले बैकवाटर, इकोटूरिज्म पहल, प्राकृतिक सुंदरता, अद्भुत समुद्र तटों और मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों के लिए जाना जाता है. आईआरसीटीसी सबसे किफायती सभी समावेशी टूर पैकेजों में से एक प्रदान करता है, जिसमें शामिल हैं केरल के मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकर्षण.


IRCTC केरल टूर पैकेज की डिटेल्स

  • पैकेज का नाम- Celestial Kerala

  • डेस्टिनेशन कवर्ड- कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम

  • पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

  • ट्रैवल मोड- फ्लाइट

  • प्रस्थान की तारीख- 08 नवंबर 2022, 29 नवंबर 2022, 23 दिसंबर .2022, 10 जनवरी .2023, 24 जनवरी 2023

  • कहां से कर सकेंगे सैर- मुबंई

IRCTC केरल टूर पैकेज की कीमत

  • इस पैकेज में एक लोग को घूमने जाने के लिए 47,600 रुपये देने होंगे.

  • दो लोगों को 37,100 रुपये का शुल्क देना होगा.

  • तीन लोगों को जाने के लिए 35,000 रुपये देने होंगे

  • जो यात्री बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं और उन्हें बेड चाहिए तो उन्हें 30,600 रुपये देने होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola