Health Tips: किडनी खराब होने से पहले मिलते हैं ऐसे संकेत, न करें नजरअंदाज

Updated:
विज्ञापन
Health Tips: किडनी खराब होने से पहले मिलते हैं ऐसे संकेत, न करें नजरअंदाज

Pic Credits: Unsplash

Health Tips: जब भी आपकी किडनी खराब होती है या फिर उसमें किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो ऐसे में हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है. इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपने सेहत का सही तरीके से पता लगा सकते हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: हमारे शरीर में जितने भी महत्वपूर्ण अंग हैं उनमें से किडनी भी एक है. जब हमारा किडनी सही तरीके से काम नहीं करता है तो ऐसे में इसका सीधा असर हमारे हेल्थ पर पड़ता है. बता दें किडनी हमारे शरीर को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है. यह हमारे बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और उन्हें बैलेंस रखने में मदद करती है. लेकिन कई ऐसे कारण होते हैं जिस वजह से कई बार हमारी किडनी पर बुरा असर होता है और वह खराब भी हो जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि जब भी आपकी किडनी खराब होने वाली होती है तो उसके पहले आपको किस तरह के संकेत मिलते हैं. तो चलिए इन संकेतों के बारे में डीटेल से जानते हैं.

बॉडी में सूजन

जब आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है तो उसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है. आपके बॉडी से हार्मफुल टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाती है. ऐसे में टॉक्सिन्स हमारे बॉडी में ही जमा होने लगती है. जब ऐसा होता है तो हमारे पैरो में उंगलियों में, हाथों में और टखनों समेत बॉडी के कई हिस्सों में सूजन आने लगती है.

बार-बार बाथरूम जाना

अगर आपको बार-बार बाथरूम जाना पड़ रहा है तो ऐसे में संभावना है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है. जब किडनी का फ़िल्टर खराब होता है तो ऐसे में हमें बार-बार बाथरूम जाने की जरुरत पड़ती है.

थकावट

जब हमारी किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है या फिर खराब हो जाती है तो ऐसे में आपको हर समय थकावट महसूस होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे बॉडी में हार्मफुल टॉक्सिन्स जमा होने लगता है. यही कारण है कि हमारा शरीर हमेशा थका हुआ महसूस करता है.

नींद न आना

अगर आपकी किडनी खराब होती है तो ऐसे में आपको रातों में नींद न आने की समस्या भी हो जाती है. अगर आपको रातों में नींद नहीं आती है तो ऐसे में सम्भवना है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, खराब किडनी ब्लड को सही तरीके से फ़िल्टर नहीं कर पाती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकाल नहीं पाता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए संकेतों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola