Happy Mahavir jayanti 2022 Wishes: महावीर जयंती आज, जानें इस दिन का महत्व, शेयर करें ये शुभकामना संदेश

Happy Mahavir jayanti 2022 Wishes: महावीर जयंती आज यानी 14 अप्रैल का है. जैन समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही हर्षो- उल्लास के साथ मनाते हैं. इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है.
Happy Mahavir jayanti 2022: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है. इस बार महावीर जयंती 14 अप्रैल को है. जैन समुदाय के लोग भगवान महावीर के जन्म का उत्सव बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे. भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था. भगवान महावीर का जन्म जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था. मात्र 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोड़कर आध्यात्म का मार्ग अपना लिया था.
इस साल महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है. इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं. इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है. धार्मिक गीत गाए जाते हैं.
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 14, 2022 को 04:49 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – अप्रैल 15, 2022 को 03:55 ए एम बजे
1. अहिंसा
2. सत्य
3. ईमानदारी
4. ब्रह्मचर्य (शुद्धता)
5. गैर-भौतिक चीजों से दूरी

क्रोध को शांति से जीतो
अधर्म को धर्म से जीतो
हिंसा को अहिंसा से जीतो
असत्य को सत्य से जीतों
क्रूरता को दयालुता से जीता
Happy Mahavir jayanti 2022
आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है.
असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं ,
वो शत्रु हैं क्रोध , घमंड , लालच ,आसक्ति और नफरत.
Happy Mahavir jayanti 2022

मर्यादा सीखनी हो तो राम से सीखो
अहिंसा सीखनी हो तो बुद्ध से सीखो
मित्रता सीखनी हो तो भगवान कृष्ण से सीखो
लक्ष्य सीखनी हो तो एकलव्य से सीखो
दान सीखनी हो तो कर्ण से सीखो
और तपस्या सीखनी हो तो महावीर से सीखो
Happy Mahavir jayanti 2022
भगवान महावीर अहिंसा, त्याग व समभाव की प्रतिमूर्ति थे.
भगवान महावीर ने त्याग और तपस्या की शक्ति से आत्मसाक्षात्कार किया था.
Happy Mahavir jayanti 2022
सिद्धों का सार,
आचार्यों का साथ,
साधुओं का साथ,
अहिंसा का प्रचार,
यही है भगवान महावीर का सार
महावीर जयंती मुबारक
Happy Mahavir jayanti 2022
भगवान वर्धमान महावीर
दें आपको ज्ञान का वरदान
Happy Mahavir jayanti 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




