ePaper

Gandhi Jayanti 2023: यहां देखें बापू के अनमोल विचार और वचन

Updated at : 01 Oct 2023 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2023:  यहां देखें बापू के अनमोल विचार और वचन

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. 2 अक्टूबर को भारत के साथ -साथ पूरी दुनिया में गांधी जयंती मनाई जाती है. महात्मा गाँधी जिन्हें हम प्यार से बापू कहते हैं. उन्होंने अहिंसा की ताकत से अंग्रेजों को झुका दिया और देश को आज़ाद कराया.

विज्ञापन
undefined

Mahatma Gandhi Quotes : महात्मा गांधी का जीवन एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि सच्चे और आदर्शपूर्ण नेतृत्व के माध्यम से समाज में परिवर्तन किया जा सकता है. वे अपने जीवन में अहिंसा का पालन करते रहे. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए पूरा राष्ट्र ऋणी है. गांधी जी के अनमोल विचार और वचन हमेशा प्रेरित करते हैं.

undefined

Mahatma Gandhi Quotes: किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ हैं. वह जो सोचता है, वह बन जाता है- महात्मा गांधी

undefined

कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है. क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है-महात्मा गाँधी

undefined

सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं, बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं-महात्मा गाँधी

undefined

इस तरह से जियें जैसे आप कल मरने वाले हैं. इस तरह से सीखें जैसे आप वर्षों जीवित रहने वाले हैं- महात्मा गाँधी

undefined

किसी देश का विकास और महानता का अनुमान वहां के पशुओं के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं-महात्मा गाँधी

undefined

ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है. यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है-महात्मा गाँधी

undefined

सम्भव है कि आप सोने को और अधिक चमकीला बना दें, पर कौन हैं जो अपनी माँ को और अधिक सुन्दर बना सकता .-महात्मा गाँधी

.

undefined

धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है-महात्मा गाँधी

undefined

गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में-महात्मा गाँधी

undefined

आप जो करते हैं वह नगण्य होगा. लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है-महात्मा गाँधी

undefined

हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा- महात्मा गांधी

Also Read: इस Gandhi Jayanti 2023 पर जरूर जाएं गांधीजी से संबंधित इन जगहों पर, बापू से जीवन से लें सीख
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola