Expiry देखते ही फेंक देते हैं सामान? किचन की ये चीजें अभी भी आ सकती हैं काम

Updated:
विज्ञापन

PC: सामान चेक करती हुई महिला की फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Foods You Can Use After Expiry Date: सामान फेंकने से पहले रुकें. जानें 'Best Before' तारीख के बाद भी किचन की कौन सी चीजें सुरक्षित और इस्तेमाल लायक रह सकती हैं.

विज्ञापन

Foods You Can Use After Expiry Date: रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों के आसान हल के लिए काम की बात सीरीज में हम ऐसी उपयोगी टिप्स लेकर आते हैं. आज बात करेंगे घर में रखी उन चीजों की, जिन्हें Best Before तारीख निकलने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

लेकिन क्या तारीख निकलते ही हर चीज खराब हो जाती है, ऐसा जरूरी नहीं. कुछ सूखी और लंबे समय तक चलने वाली चीजें सही तरीके से स्टोर की गई हों, तो बाद में भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. हालांकि, एक्सपायरी / यूज बाय तारीख को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है.

सबसे पहले समझें Best Before और Expiry में अंतर

विशेषताBest Before (बेस्ट बिफोर)Expiry / Use By (एक्सपायरी / यूज बाय)
मुख्य मतलबयह प्रोडक्ट की सर्वोत्तम गुणवत्ता, स्वाद और टेक्सचर की समय सीमा बताता है. यह प्रोडक्ट के सुरक्षित इस्तेमाल की अंतिम तारीख बताता है. 
गुणवत्ता व स्वादतारीख निकलने के बाद स्वाद या गुणवत्ता में कमी आ सकती है, लेकिन चीज तुरंत पूरी तरह खराब नहीं होती. तारीख निकलने के बाद प्रोडक्ट खराब हो जाता है और इस्तेमाल के लायक नहीं रहता. 
सुरक्षा इस तारीख के तुरंत बाद आमतौर पर स्वास्थ्य को सीधा खतरा नहीं होता, हालांकि गुणवत्ता घट जाती है. इस तारीख को गंभीरता से लेना चाहिए, तारीख निकलने के बाद इसका इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है. 
किन चीजों पर होता हैपैकेटबंद सूखे खाद्य पदार्थ, मसाले, डिब्बाबंद सामान आदि पर. जल्दी खराब होने वाली चीजें जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स, दवाइयां आदि पर. 

आटा, चावल और पास्ता

सूखी चीजें जैसे चावल, पास्ता, सूखे बीन्स और कुछ तरह के आटे सही तरीके से स्टोर किए जाने पर लंबे समय तक चल सकते हैं. USDA के अनुसार shelf-stable foods में चावल, पास्ता, चीनी, मसाला और आटा जैसी चीजें शामिल हैं.

लेकिन इस्तेमाल से पहले जरूर देखें कि इनमें नमी, कीड़े, फफूंदी या अजीब गंध तो नहीं है. पैकेट फटा हुआ हो या उसमें नमी चली गई हो, तो तारीख देखकर इसे इस्तेमाल करना सही नहीं होगा.

मसाले और सूखी चीजें

सूखे मसाले और कुछ दूसरी पेंट्री आइटम भी तारीख निकलने के बाद तुरंत खराब नहीं होतीं. कई बार इनमें सबसे पहले स्वाद, खुशबू या रंग कम होने लगता है.

इसलिए पुराने मसाले इस्तेमाल करने से पहले उन्हें सूंघकर और देखकर जांच लें. अगर उनमें सीलन, फफूंदी या अजीब गंध नजर आए, तो उन्हें फेंक देना ही बेहतर है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

बंद डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ लंबे समय तक चल सकते हैं, लेकिन डिब्बे की हालत देखना बेहद जरूरी है. USDA के मुताबिक डिब्बे ठंडी, साफ और सूखी जगह पर रखे जाने चाहिए. अगर कैन फूला हुआ, लीक कर रहा हो, बुरी तरह जंग लगा हो या बहुत ज्यादा दबा हुआ हो, तो उसका खाना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

चीनी और नमक जैसी चीजें

चीनी और कुछ तरह के नमक में नमी कम होने की वजह से वे लंबे समय तक रखे जा सकते हैं. USDA भी चीनी और मसालों को shelf-stable foods में शामिल करता है. फिर भी, पैकेट खुला हुआ हो तो उसमें नमी, गंदगी या कीड़े जाने की संभावना रहती है. इस्तेमाल से पहले उसकी स्थिति जरूर जांचें.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के दरवाजे वाली शेल्फ में क्या रखें और क्या नहीं? जानें सही तरीका

कब बिल्कुल इस्तेमाल न करें?

अगर किसी खाने में फफूंदी दिखाई दे, बदबू आ रही हो, रंग या बनावट असामान्य हो गई हो या पैकेट फूल गया हो, तो उसे इस्तेमाल न करें. सिर्फ इसलिए खाना न खाएं कि उसकी तारीख बहुत ज्यादा पुरानी नहीं हुई है.

खासकर ऐसे खाद्य पदार्थ जिन पर Expiry/Use By तारीख दी गई है, उनमें तारीख के बाद प्रयोग करने से बचना चाहिए. शिशु आहार जैसी चीजों में तारीख को लेकर अतिरिक्त सावधानी जरूरी है.

तारीख के साथ स्टोरेज भी है जरूरी

किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसे कैसे रखा गया है. गर्मी, नमी और गलत तरीके से स्टोरेज करने पर कोई चीज अपनी बताई गई अवधि से पहले भी खराब हो सकती है.

इसलिए पैकेट पर दिए गए storage instructions को जरूर पढ़ें. FSSAI के नियम भी उन खाद्य पदार्थों के लिए विशेष स्टोरेज कंडीशन बताने की बात करते हैं, जहां उनकी shelf life उस पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: बारिश में पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola