Fashion Tips: पार्टी,फंक्शन में स्टाइलिश दिखने के लिए एक्ट्रेस तारा सुतारिया के इन लुक्स को रीक्रिएट करें

Updated at : 14 Apr 2022 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Fashion Tips: पार्टी,फंक्शन में स्टाइलिश दिखने के लिए एक्ट्रेस तारा सुतारिया के इन लुक्स को रीक्रिएट करें

Fashion Tips: तारा सुतारिया के बेहतरीन लुक्स से इस गर्मी के सीजन में कैजुअल, पार्टी ड्रेस, वेडिंग फंक्शन के लिए आइडियाज ले सकती हैं.

विज्ञापन

Fashion Tips: तारा सुतारिया ड्रेसिंग और ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लुक्स के अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं. चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या कैजुअल आउटिंग, अभिनेत्री अपने सार्टोरियल पिक्स से हमेशा प्रभावित करने में सफल होती हैं. हमने उनके बेहतरीन लुक्स को क्यूरेट किया है जिसे आप आसानी से इस गर्मी के मौसम में, वेडिंग सीजन, पार्टी में अप्लाई कर सकती हैं.

undefined

ऑरेंट शॉर्ट स्कर्ट और ऑफ शोल्डर जैकेट लुक तारा सुतारिया को कूल लुक दे रहे हैं. इस ड्रेस के साथ तारा ने अपने बालों का पोनीटेल बना हुआ है और स्पैक्ट्स लगाया है. यह गर्मियों के लिए परेफेक्ट लुक है.

undefined

प्लेन स्पैगटी टॉप के साथ प्रिंटेड मल्टीकलर ब्लू स्कर्ट में तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. साथ में लॉन्ग हेवी नेकपीस और खुले बाल उन्हें आकर्षक बना रहे हैं.

undefined

व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में तारा सुतारिया बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. यह पार्टी के लिए एक परफेक्ट ड्रेस है.इस ड्रेस के साथ व्हाइट लॉन्ग ब्लेजर बहुत ही अच्छी तरह से जंच रहा है. तारा ने इस अपने बालों को खुला रखा है जो उन्हें और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा है.

undefined

ब्लैक शिमरी स्कर्ट के साथ तारा सुतारिया ने ब्लैक सिमरी क्रॉप टॉप पेयर किया है. यह एक परफेक्ट पार्टी लुक तो है ही साथ ही स्मार्टनेस भी इस ड्रेस के साथ खुल कर बाहर आ रही है. वैसे भी पार्टी के लिए ब्लैक ड्रेस हमेशा से सभी की पहली पसंद होती है.

undefined

गोल्डन शिमरी शॉर्ट ड्रेस में तारा सुतारिया इतनी ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रही हैं कि कोई भी इन्हें पलट कर देखे बिना नहीं रह सकता. नाइट पार्टी के लिए यह लुक परफेक्ट है.

undefined

रिप्ड लाइट ब्लू जींस के साथ तारा ने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है. इसके साथ ब्लैक शूज उन्हें स्मार्ट लुक दे रहे हैं. कॉलेज, कैंपस जाना हो या शॉपिंग के लिए मार्केट या ट्रैवल करना हो तारा के इस लुक को आप भी कैरी कर सकती हैं.

undefined

शिमरी शॉर्ट ड्रेस में तारा सुतारिया बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं. तारा नेे इस ड्रेस के साथ व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्राइप सैंडल कैरी किए हैं और बालों को खुला छोड़ा है.

undefined

लाइट पिंक कलर का लहंगा, क्रॉप टॉप और दुपट्टा के साथ तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस शादी के सीजन में तारा सुतारिया के इस लुक से आप भी आइडिया ले सकती हैं.

undefined

व्हाइट कार्सेट टॉप के साथ व्हाइट ट्राउजर में तारा सुतारिया बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. यह ड्रेस इस गर्मी के मौसम में परफेक्ट है. कंफर्ट के मामले में तो इस ड्रेस का कोई जवाब ही नहीं है. इस ड्रेस के साथ सिल्वर नेकलेस, ब्रेसलेट और व्हाइट सैंडल तारा के लुक को कंप्लीट कर रहा है.

undefined

नाइट पार्टी के लिए रेड कलर का यह गाउन बिल्कुल सही है. तारा सुतारिया ने इस रेड गाउन के साथ मैचिंग सैंडल पहना है. नेकपीस, ईयररिंग्स कैरी करने के साथ ही बालों को खुला छोड़ा है.

undefined

हॉट पैंट के साथ लॉन्ग क्रॉप टॉप इस गर्मी के मौसम में हॉट और कूल लुक एक साथ कंप्लीट कर रहा है. तारा सुतारिया ने इस ड्रेस के साथ अपने बालों को खुला रखा है जो उन्हें बेहद आकर्षक बना रहा है. कंफर्ट के मामले में भी यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola