दूधसागर झरने के बीच से निकलती है ट्रेन, दिखता है अद्भुत नजारा, सुंदरता देख आपका भी मन करेगा जाने का

Dudhsagar Falls: यदि आप छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, दूधसागर झरना आपके लिए एकदम परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है. ये झरना बेहद खूबसूरत है, जिसके प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर आप उसमें खो जाएंगे.

भारत में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं. कुछ पर्यटक को पहाड़ पसंद होते हैं, तो कुछ को नदी, झील पसंद आती है. ऐसे में आज हम आपको गोवा में 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित दूधसागर झरना के बारे में बताएंगे. इस झरने को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

अब आप सब के मन ये ख्याल होगा कि इसका नाम दूधसागर क्यों रखा गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस झरने से बहता पानी दूध की तरह सफेद दिखता है. इसे ‘मिल्क ऑफ सी’ भी कहा जाता है.

झरने के ठीक सामने रेलवे ट्रेक बना हुआ है, जिसपर से हर घंटे कई ट्रेनें गुजरती है. जो भी यात्री ट्रेन में सफर करता है, वह इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाता है.

दूधसागर भारत का एकमात्र झरना है, जो दो राज्यों गोवा-कर्नाटक बॉर्डर में स्थित है. मानसून के दौरान यहां पर्यटकों का हुजूम उमड़ता है. यह क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है. स्थानीय लोग इसे ताम्बडी सुरला के नाम से भी जानते हैं.

दूधसागर फॉल के नीचे पर्यटक ट्रेक करते हैं. कई लोग झरने के पानी में नहाते हैं और रील्स बनाते है. अगर आप भी ये फॉल घूमने का मन बना चुके हैं, तो कर्नाटक का कैसल रॉक रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










