ePaper

Diwali 2023 Rangoli Design: इस दिवाली घर में बनाएं स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Updated at : 05 Nov 2023 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2023 Rangoli Design: इस दिवाली घर में बनाएं स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

दिवाली के त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी है. इस दिवाली आप अपने घर में स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं. यह देखने में काफी खूबसूरत और शुभ माना जाता है. यहां से आप आइडिया ले सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

इस बार दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा. लोग फूल, रंग, आटा, चावल और रंगीन रेत का उपयोग करके अपने घर-आंगन में रंगोली बनाते हैं. आप भी इस दिवाली खूबसूरत स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली बनाना चाहती हैं तो यहां देखें एक से बढ़ कर एक रंगोली डिजाइन.

undefined
चावल से बनाएं रंगोली

दिवाली में स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली बनाने के लिए आप चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले आप चावल को अलग-अलग रंगों से रंग ले और उसे सूखा लें. फिर चावलों का इस्तेमाल कर इस तरह के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. यह रंगोली डिजाइन बनने के बाद काफी खूबसूरत नजर आएगा.

undefined
रंग-बिरंगी रंगोली पाउडर से बनाएं रंगोली

बाजार में रंग-बिरंगी रंगोली पाउडर आसानी से मिल जाता है. आप चाहें तो चावल के आटे, हल्दी और गेरू आदि के प्रयोग करके भी सुंदर रंगोली बना सकती हैं.

undefined
लक्ष्मी जी के पदचिह्न वाली रंगोली डिजाइन

लक्ष्मी जी के पदचिह्न वाली रंगोली डिजाइन आप घर के मुख्य द्वार पर बना सकते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. ये चिह्न समृद्धि और मंगलकामना का प्रतीक हैं. इसलिए इस दिवाली आप भी ऐसी रंगोली बना सकते हैं.

undefined
हैप्पी दिवाली रंगोली डिजाइन

हैप्पी दिवाली रंगोली डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है. इसके साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान है. यह डिजाइन आप अपने घर-आंगन में बना सकते हैं.

Also Read: Dhanteras 2023: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये एक चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
undefined
इस रंगोली डिजाइन को बनाना है आसान

अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है और आप रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस दिवाली आप तुरंत यह डिजाइन बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है.

undefined
स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली

दिवाली पर आप स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली बनाना बेहद शुभ माना गया है. कहा जाता है कि किसी भी कार्य को करने से पहले स्वास्तिक बनाया जाता है. माना जाता है कि यह चारों दिशाओं से शुभ और मंगल चीजों को अपनी तरफ आकर्षित करता है.

undefined
स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली शुभ

स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली शुभ काम के लिए जाना जाता है. और दीपों का त्योहार दिवाली में आप इस रंगोली को बना सकते हैं.

Also Read: Diwali Home Decoration: दिवाली पर ऐसे करें सजावट कि हर कोई बोलेंगे वाह! घर हो तो ऐसा
undefined
घर के आंगन में ये रंगोली डिजाइन

इस दिवाली अपने घर के आंगन में यह स्वास्तिक रंगोली डिजाइन बनायें. देखने में ये बहुत सुंदर लगते हैं.

undefined
स्वास्तिक रंगोली के डिजाइन को करें ट्राई

दिवाली पर आप स्वास्तिक रंगोली के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं. ये डिजाइन काफी आसानी से बन जाता है. दिवाली जब लोग आपके घर आएंगे तो इस रंगोली को देख खूब तारीफ करेंगे.

Also Read: Vastu Tips: इस दिवाली घर में कराने वाले हैं पेंट, तो वास्तु के अनुसार जानें कौन सा रंग होगा शुभ
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola