बिना सांचे के घर पर कैसे बनाएं खस्ता ठेकुआ? छठ पूजा के लिए अपनाएं आसान तरीका
बिना सांचे के कैसे बनाएं ठेकुआ? (photo- AI Generated)
Bina Sanche Ke Thekua Kaise Banaye: छठ पूजा पर बिना लकड़ी या पीतल के सांचे के भी खस्ता ठेकुआ बना सकते हैं. जानिए आसान रेसिपी और घर पर डिजाइन बनाने का तरीका.
Bina Sanche Ke Thekua Kaise Banaye: छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और घर में ठेकुआ की महक न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ऐन मौके पर लकड़ी या पीतल का वो पारंपरिक सांचा नहीं मिलता और हम सोच में पड़ जाते हैं कि अब बिना सांचे के डिजाइनदार ठेकुआ कैसे बनाएं?
Thekua Ingredients: ठेकुआ बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
बिना सांचे के भी एकदम क्रिस्पी और स्वादिष्ट ठेकुआ बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, बस दो कप गेहूं का आटा, आधा कप कद्दूकस किया हुआ गुड़, आधा कप गुनगुना पानी या दूध, एक छोटी चम्मच सौंफ, थोड़े से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, और मोयन व तलने के लिए थोड़ा सा देसी घी या रिफाइंड तेल की जरूरत होगी.
Thekua Dough Preparation: गुड़ और आटे से तैयार करें ठेकुआ का मिश्रण
इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुने पानी या दूध में गुड़ को अच्छी तरह घोल कर रख लें, ध्यान रहे इसकी चाशनी नहीं बनानी है. अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें सौंफ, ड्राई फ्रूट्स और देसी घी का मोयन डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें. मोयन की पहचान यह है कि जब आप मुट्ठी बांधेंगे, तो आटा लड्डू की तरह बंध जाना चाहिए, बिखरना नहीं चाहिए क्योंकि इसी से ठेकुआ अंदर से खस्ता और बाहर से करारा बनता है.
Thekua Design Without Mould: कांटे और छन्नी से बनाएं ठेकुआ पर डिजाइन
इसके बाद, वही गुड़ वाला पानी थोड़ा-थोड़ा करके आटे में डालें और पूरी या कचौड़ी जैसा सख्त आटा गूंथ लें, इसे रोटी की तरह मुलायम बिल्कुल नहीं करना है. अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हथेलियों के बीच दबाकर टिक्की जैसा शेप दें. सांचा न होने पर घर में रखे कांटे, चाकू की पीठ या चाय वाली छन्नी का इस्तेमाल करके इस पर बहुत ही आसानी से सुंदर डिजाइन बनाई जा सकती है.
Crispy Thekua: धीमी आंच पर तलें, तैयार हो जाएगा खस्ता ठेकुआ
अंत में, कढ़ाई में घी या तेल को मध्यम गर्म करें, ठेकुआ को उसमें डालें और आंच को एकदम धीमा कर दें. इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.
अब आपका खस्ता और पारंपरिक ठेकुआ बिना सांचे के झटपट तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: छठ में 36 घंटे निर्जला व्रत रखने पर शरीर में क्या होता है? जानिए कैसे काम करता है बॉडी सिस्टम
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए