Chanakya Niti: इस मामले में महिलाओं से पीछे रह जाते हैं पुरुष, जानें क्या बता गए आचार्य चाणक्य

Chanakya Niti
Chanakya Niti: चाणक्य ने स्त्रियों और पुरुषों की तुलना करते हुए उनकी भावनाओं के बारें में बताये हैं. उन्होंने कहा कि ये चार चीजें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक पाई जाती है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री, रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ के साथ नीतियों के ज्ञाता भी थे. उन्होंने नीतिशास्त्र में जीवन के प्रत्येक पहलुओं के बारे में बात की है, जो कि पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी हितकर हैं. जो भी इंसान उनकी बातों को अपने जीवन में उतार लेता है वह जिंदगी में कभी भी असफल नहीं होता है. वहीं उन्होंने स्त्रियों के बारें में एक खास बात बताई है. चाणक्य ने स्त्रियों और पुरुषों की तुलना करते हुए उनकी भावनाओं के बारें में बताये हैं. उन्होंने कहा कि ये चार चीजें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक पाई जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये चीजें क्या हैं.
Also Read: Chanakya Niti: इन पुरुषों की मुरीद होती हैं महिलाएं, आचार्य चाणक्य ने बताए ये 4 गुण
Also Read: Chanakya Niti: जितनी जल्दी हो सके छोड़ दें ये 5 जगह, नहीं तो जीवनभर रहेंगे गरीब
महिलाओं में भूख होती है दोगुनी
आचार्य चाणक्य के मुताबिक पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में भूख दोगुनी होती है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले भूख ज्यादा लगती है.
लज्जा होती है चार गुना
आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले लज्जा चार गुना ज्यादा होती है. महिलाएं शर्म ज्यादा करती हैं. वह किसी को कुछ कहने में बहुत सोच-विचार करती हैं.
साहस होता है 6 गुना
यह कहा जाता है कि पुरुष ज्यादा साहसी होते हैं. लेकिन आचार्य चाणक्य ने इसके उलट बात कही है . उन्होंने कहा है कि महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले 6 गुना ज्यादा साहसी होती हैं. उनमें साहस ज्यादा होता है.
काम भावना 8 गुना
आचार्य चाणक्य ने महिला-पुरुष की कामेच्छा की भावना को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में काम भावना 8 गुना ज्यादा होता है.
Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी न बताएं इन 5 लोगों से अपने दुख-दर्द, भविष्य में हो सकती है बड़ी परेशानी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




