ePaper

क्या आप जानते है कि हेयर डाई और स्ट्रेटनर के इस्तेमाल से आपको हो सकता है कैंसर

Updated at : 18 Dec 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
breast cance

breast cance

Breast Cancer : हेयर डाई और केमिकल स्ट्रेटनर के अधिक उपयोग से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है. जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

Breast Cancer : सजना-संवरना हर किसी की आदत का हिस्सा है. खासकर महिलाओं के लिए बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हेयर डाई और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल आम हो गया है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि यही आदत आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है? हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह सामने आया है कि हेयर डाई और केमिकल स्ट्रेटनर का अधिक इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है.

क्या है कारण

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ साइंसेज की एक स्टडी में पाया गया कि हेयर डाई और स्ट्रेटनर में मौजूद केमिकल्स शरीर में हार्मोनल बदलाव कर सकते हैं. जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं नियमित रूप से हेयर डाई का इस्तेमाल करती हैं. उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 9 फीसदी से लेकर 60 फीसदी तक बढ़ सकता है. खासकर गहरे रंग की हेयर डाई का असर ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

स्ट्रेटनर के खतरनाक केमिकल्स

स्ट्रेटनर में फार्मल्डिहाइड और पैराबेन्स जैसे केमिकल्स होते हैं जो शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं. इन केमिकल्स का लंबे समय तक उपयोग करने से शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ सकता है. जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को प्रेरित कर सकता है.

ब्रेस्ट कैंसर के अन्य रिस्क फैक्टर

  • अनियमित लाइफस्टाइल.
  • जंक फूड का अधिक सेवन.
  • ज्यादा शराब और तंबाकू का सेवन.
  • शरीर में हार्मोनल बदलाव.

खुद को बचाने के उपाय

  • हेयर डाई और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कम से कम करें.
  • नेचुरल और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का विकल्प चुनें.
  • बालों को कलर करने के लिए मेंहदी या हर्बल डाई का इस्तेमाल करें.
  • नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराएं.

Also Read : Petticoat cancer : क्या आपको पता है कि साड़ी पहनने से हो सकता है पेटीकोट कैंसर?

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola