Bizzare News: विमान की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सिर में जूं बना कारण

Updated:
विज्ञापन
Bizzare News: विमान की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सिर में जूं बना कारण

Bizzare News: अमेरिका में एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी जब एक महिला के बालों में जूं देखा गया. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Bizarre News: अमेरिका में एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग उस समय कारवानी पड़ी जब एक महिला के सिर में जूं देखा गया. यह फ्लाइट अमेरिकन एयरलाइन्स की थी. सामने आयी जानकारी के अनुसार महिला के सर पर चल रहे जूं को सबसे पहले उनके साथ ही बैठे एक अन्य यात्री ने देखा. इस फ्लाइट को फीनिक्स के लिए डायवर्ट करना पड़ा जबकि यह, लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क के लिए जा रही थी. इस फ्लाइट में एक टिकटॉक यूजर एथन जुडेलसन भी मौजूद थें जिन्होंने बताया कि डायवर्सन के बारे में काफी कम जानकारी शेयर की जिससे सभी यात्री हैरान थे.

टिकटॉक यूजर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

टिकटॉक यूजर एथन जुडेलसन ने एक टिकटॉक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि फ्लाइट के लैंड होते ही कॉरिडोर की दूसरी तरफ से यह महिला अचानक से फ्लाइट के फ्रंट की तरफ दौड़कर भागने लगी. महिला को इस तरह से भागते हुए देखकर एथन को कुछ समझ में नहीं आया. ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी यात्रियों को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई थी. एथन को यह सब देखकर काफी हैरानी हुई क्योंकि ऐसा लग रहा था मानों दूसरे यात्रियों की तुलना में वह महिला फ्लाइट से भागने के लिए ज्यादा बेचैन थी.

Also Read: Health Tips: सुबह में अमृत की तरह काम करता है ये 5 फल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Also Read: Lifestyle Tips: आपके लिए रोज नहाना क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे

बाद में और भी अजीब हो गयी स्थिति

देखते ही देखती थोड़ी देर बाद स्थिति और भी ज्यादा अजीब हो गयी. स्थिति उस समय बिगड़ी जब सभी यात्रियों को यह बताया गया कि यह फ्लाइट फीनिक्स में लैंड करवाई गयी है और अब सभी यात्रियों को 12 घंटों की देरी का सामना करना पड़ेगा. सभी यात्रियों को एयरलाइन्स की तरफ से होटल के वाउचर दिए गए.

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola