Baby Names: नये साल पर जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ये है सबसे खूबसूरत नाम, यहां जानें अर्थ

Updated:
विज्ञापन
Baby Names

Baby Names

Baby Names: अगर इस नये साल में आपके घर पर एक बच्चे का जन्म होने वाला है तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही काम की साबित होने वाली है. आज हम नये साल पर जन्म लेने वाले बच्चों के लिए नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. चलिए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस बच्चे के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस छोटे से बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर आने वाले नये साल पर एक बच्चे का जन्म होने वाला है. आज हम इस नन्हे मेहमान के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम न सिर्फ सुनने में खूबसूरत हैं बल्कि इनके अर्थ भी उतने ही जबरदस्त हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

बेटे के लिए नाम

अहान: आप अपने बेटे के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं. इसका अर्थ होता है सुबह की किरणें.
नक्ष: इस नाम का अर्थ होता है चंद्रमा.
रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है रौशनी की किरण.
आयुष: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो काफी प्रतिभाशाली हो.
प्रणव: इस नाम का अर्थ होता है परमेश्वर.
किआन: इस नाम का अर्थ होता है प्राचीन राजा.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम, यहां जानें अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके बेटे और बेटी लिए ये हैं सबसे खूबसूरत V अक्षर से शुरू होने वाले नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

बेटी के लिए नाम

दिविशा: आप अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं. यह मां दुर्गा का ही एक नाम है.
अनाइशा: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो काफी खास हो.
कियारा: इस नाम का अर्थ होता है काले सुनहरे बालों वाली.
आशी: इस नाम का अर्थ होता है मुस्कान.
अमायरा: इस नाम का अर्थ होता है ऐसी सुंदरता जो कभी खत्म न हो.
काश्वी: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा चमकते रहने वाला.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola