IT Raids On Pampi Jain: आयकर विभाग को मिले फर्जी खरीद-बिक्री के कागजात, दिखाते थे आधा मुनाफा आधी बिक्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jan 2022 7:37 AM

विज्ञापन

कानपुर स्थित पम्पी जैन के बहनोई के दोनों घर सील हैं. वहीं, मलिक ग्रुप के यहां साढ़े तीन करोड़ रुपये कैश मिलने के साथ तमाम कागजों और रजिस्टरों को सील किया गया है.

विज्ञापन

IT Raid Kannauj: कन्नौज में रहने वाले समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के घर पर रविवार को तीसरे दिन भी छापामार कार्यवाही चलती रही. इस बीच आयकर विभाग को करीब 10 करोड़ रुपए की फर्जी खरीद-बिक्री के कागजात मिले हैं. यह पेपर्स कोलकाता की बोगस कंपनियों में निवेश के बताए जा रहे हैं.

इस संबंध में आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पम्पी जैन के मुंबई स्थित घर से दो करोड़ रुपये पहले ही मिल गए थे. साथ ही मिडिल ईस्ट से लगभग 40 करोड़ के निवेश के प्रमाण मिले थे. इसके आगे की पड़ताल में खुलासा हुआ कि पम्पी जैन ने कोलकाता की बोगस कंपनियों के जरिए दस करोड़ रुपये की इंट्री ली. इन कंपनियों की पड़ताल में सभी फर्जी पाई गईं. इसके अलावा 10 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद-बिक्री के प्रमाण भी मिले हैं. यह भी पाया गया कि कागजों में कुल कारोबार में आधा मुनाफा और आधी बिक्री दिखाई जा रही थी. इसकी जांच में बिल ही बोगस मिले. कानपुर स्थित पम्पी जैन के बहनोई के दोनों घर सील हैं. वहीं, मलिक ग्रुप के यहां साढ़े तीन करोड़ रुपये कैश मिलने के साथ तमाम कागजों और रजिस्टरों को सील किया गया है.

आशंका जताई जा रही है कि एमएलसी पुष्पराज के घर में दर्जनों दस्तावेजों की बरामदगी हुई है. इसमें से आधे दस्तावेजों की जानकारी और उसकी इनकम छिपाई गई है, जिसका आंकड़ा बढ़ सकता है. यही वजह है कि 70 घंटे से लगातार एमएलसी के घर में इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम मौजूद है. इससे यह आशंका बढ़ गई है कि एमएलसी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Also Read: IT Raids On Pampi Jain: आयकर के अफसरों के हाथ लगे नकदी, सोना और कुछ दस्तावेज, तीसरे दिन भी छापा जारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola