Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 69 फीसदी से अधिक हुई वोटिंग

झारखंड में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. छिटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. इस पंचायत चुनाव में बुलेट पर बैलेट भारी पड़ा. राज्य में चार चरणों में कुल 69.64% वोटिंग हुई. वहीं, शुक्रवार को चौथे चरण में 68.99% वोटिंग हुई. अब तीसरे और चौथे चरण की काउंटिंग 31 मई को है.
Jharkhand Panchayat Chunav: झारखंड पंचायत चुनाव का चौथा चरण भी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. राज्य के 23 जिलों की 1299 पंचायतों में शुक्रवार को वोटिंग हुई. वोटिंग को लेकर सुबह सात बजे से मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया है. बुजुर्ग के साथ-साथ युवा और महिला-पुरुष वोटिंग को उत्साहित दिखें. चौथे चरण में कुल 68.99 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, चार चरणों में राज्य में कुल 69.64 फीसदी वोटिंग हुई है. इधर, शांतिपूर्ण वोटिंग को लेकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है. तीसरे और चौथे चरण की काउंटिंग 31 मई, 2022 को होगी.
झारखंड में कुल 69.64 फीसदी हुई वोटिंग
राज्य के 23 जिलों के 72 प्रखंडों की 1299 पंचायतों में शुक्रवार को वोटिंग हुई. पहले चरण में 68.92 फीसदी, दूसरे चरण में 68.83 फीसदी, तीसरे चरण में 70.90 फीसदी और चौथे चरण में 68.99 फीसदी वोटिंग हुई.
चार चरणों में हुई वोटिंग की स्थिति
चरण : वोटिंग प्रतिशत
प्रथम : 68.92
द्वितीय : 68.83
तृतीय : 70.90
चतुर्थ : 68.99
सबसे अधिक देवघर और सबसे कम खूंटी
झारखंड पंचायत चुनाव के तहत देवघर में सबसे अधिक 78.33 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले चरण में देवघर के तीन प्रखंड में 76.26 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं, तीसरे चरण में चार प्रखंड में 79.18 फीसदी और चौथे चरण में तीन प्रखंड में 79.55 फीसदी वोटिंग हुई है. इस तरह से राज्य में सबसे अधिक देवघर जिला में वोटिंग हुई है. दूसरी ओर, खूंटी जिले में दो चरण में वोटिंग हुई. दूसरे चरण में खूंटी जिला के तीन प्रखंड में 63.21 फीसदी और चौथे चरण में तीन प्रखंड में 61.97 फीसदी वोटिंग हुई. इस तरह से खूंटी जिला में सबसे कम वोटिंग हुई है.
जिलावार वोटिंग की स्थिति (फीसदी में)
जिला : पहला चरण : दूसरा चरण : तीसरा चरण : चौथा चरण : कुल प्रतिशत
गढ़वा : 70.21 : — : 72.57 : 73.00 : 71.93
पलामू : 65.17 : 70.00 : 71.79 : 72.32 : 69.82
लातेहार : 63.32 : 66.42 : 69.47 : 59.12 : 64.58
चतरा : 68.33 : 70.90 : 70.01 : 73.54 : 70.70
हजारीबाग : 63.00 : — : 69.00 : 72.00 : 68.00
कोडरमा : — : 67.08 : — : 72.38 : 69.73
गिरिडीह : 72.50 : 71.77 : 73.16 : 69.81 : 71.81
देवघर : 76.26 : — : 79.18 : 79.55 : 78.33
गोड्डा : 70.00 : 70.83 : — : 66.00 : 68.94
साहिबगंज : 74.04 : — : 70.70 : 65.53 : 70.09
पाकुड़ : 78.57 : 75.60 : — : 72.80 : 75.66
दुमका : 67.51 : — : 68.49 : 69.86 : 68.62
जामताड़ा : — : 76.01 : — : 78.49 : 77.25
धनबाद : 72.48 : 68.55 : 72.97 : 76.24 : 72.56
बोकारो : 70.38 : 68.22 : 73.56 : 73.41 : 71.39
रामगढ़ : 71.07 : — : 72.62 : 64.08 : 69.26
लोहरदगा : 62.00 : — : 68.92 : 69.48 : 66.80
गुमला : 62.67 : 63.10 : 61.87 : 63.47 : 62.78
खूंटी : — : 63.21 : — : 61.97 : 62.59
रांची : 71.82 : 65.01 : 73.09 : 65.21 : 68.78
सिमडेगा : 63.63 : 65.01 : 64.53 : 64.14 : 64.33
पश्चिमी सिंहभूम : 64.13 : 63.67 : 64.55 : 65.39 : 64.44
सरायकेला-खरसावां : 73.88 : — : 72.56 : — : 73.22
पूर्वी सिंहभूम : 66.34 : 75.93 : 78.02 : 59.06 : 69.84
चौथे चरण में देवघर में सबसे अधिक, तो पूर्वी सिंहभूम में सबसे कम वोटिंग
शुक्रवार को पंचायत चुनाव का चौथा और अंतिम चरण संपन्न हुआ. शांतिपूर्ण हुए चुनाव में देवघर में सबसे अधिक 79.55 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं सबसे कम पूर्वी सिंहभूम में 59.06 फीसदी वोटिंग हुई.
छिटपुट नोकझोंक घटनाओं के साथ हजारीबाग के बड़कागांव में 76% मतदान
हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायत में हल्की नोकझोंक के साथ 76 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ. मतदान के दौरान हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे द्वारा प्रखंड के कई बूथों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया. वहीं, बड़कागांव अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, पुलिस अनुमंडल अधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह,थाना प्रभारी विनोद तिर्की प्रखंड भर के पंचायतों का दौरा कर विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए थे. डीसी-एसपी द्वारा बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय के बूथों के अलावा सांढ, बिश्रामपुर, नयाटांड़, चौपदार बलिया, गोसाई बलिया, नापो, आदि गांव का बूथों का दौरा किया गया. उमस गर्मी के बावजूद मतदान के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखी गयी. नये मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह देखी गई.
Also Read: टाटा स्टील की गर्भवती महिला कर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे
साहिबगंज में चौथे चरण में 71.13 फीसदी हुई वोटिंग
वहीं, साहिबगंज में भी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को कहा कि अंतिम चरण में 71.13 फीसदी मतदान हुआ. कहा कि सदर प्रखंड क्षेत्र में एक बूथ, बरहेट प्रखंड क्षेत्र में एक बूथ एवं राजमहल में चार बूथ सहित कुल छह बूथों पर 40% से कम वोट पड़े. सदर प्रखंड क्षेत्र में 41 बूथों पर, बरहेट में 45 एवं राजमहल में 29 बूथों पर 80% से ऊपर वोट पड़े. सदर प्रखंड क्षेत्र में तीन बूथ, बरहेट में एक और राजमहल के एक बूथ पर 90% से ऊपर मतदान हुआ है. मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, ऑब्जर्वर, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश झा, एनडीसी संजय कुमार, सीओ सदर अब्दुश समद सहित अन्य थे.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




