ePaper

Trains Cancelled: टाटानगर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें 15 नवंबर तक रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट

Updated at : 21 Oct 2023 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
Trains Cancelled: टाटानगर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें 15 नवंबर तक रद्द, कई डायवर्ट, देखें लिस्ट

फेस्टिव सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली हैं. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में यात्रियों पर रेलवे का कहर देखा जा सकता है. दरअसल, 25 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच टाटानगर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. वहीं कई ट्रेनें डायवर्ट, तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं.

विज्ञापन

Indian Railways News: फेस्टिव सीजन में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. एक सप्ताह पहले ही तकरीबन दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को लगभग दो सप्ताह के रद्द कर दिया गया था, जिससे पूजा में घर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई. उन्हें टिकट कैंसिल कराकर विमान या बस सेवा का सहारा लेना पड़ा था. अभी यात्री इससे उबरे भी नहीं थे कि रेलवे ने एकबार फिर से शुक्रवार को टाटानगर से होकर चलने वाली 18 ट्रेनों को 25 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच रद्द करने की घोषणा की है. कई ट्रेनों को डायवर्ट और कई को शार्ट टर्मिनेट कर दिया है. इन ट्रेनों के रद्द किये जाने से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी एकबार फिर से बढ़ा दी है. इस सीजन में लोग सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं, खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश के लोग इन त्योहारों में घर आते हैं. वहीं, रेलवे ने इसी सीजन में एनआइ वर्क के नाम पर लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है. रेलवे के अनुसार, खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना के लिए घाटशिला, गालूडीह, राखामाइंस, आसनबनी और सालगाझुड़ी स्टेशनों पर तीसरी लाइन के निर्माण को लेकर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द और डायवर्ट कर दिया गया है.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

  • खड़गपुर-झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर को और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी.

  • पुरुलिया-झाड़ग्राम-खड़गपुर मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी.

  • हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रद्द.

  • संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 30 अक्तूबर को रद्द.

  • आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को रद्द.

  • खड़गपुर-टाटानगर-बरकाकाना स्पेशल 28 और 30 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द.

  • बरकाकाना-टाटानगर-खड़गपुर स्पेशल 28 और 30 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द.

  • आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को रद्द.

  • हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 नवंबर को रद्द.

  • खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल 3 और 4 नवंबर को रद्द.

  • खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी.

  • चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रधरपुर स्पेशल 31 अक्तूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी.

  • खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल 3 और 4 नवंबर को रद्द रहेगी.

  • हावड़ा-कंटाबांजी एक्सप्रेस इस्पात 31 अक्तूबर, 2 और 3 नवंबर को रद्द रहेगी.

  • टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस 31 अक्तूबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी.

  • हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस 1 और 4 नवंबर को रद्द रहेगी.

  • हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 4 नवंबर को रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों को किया डायवर्ट

  • रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 25 और 28 अक्तूबर, 1 नवंबर और 4 नवंबर को परिवर्तित मार्ग आद्रा-मिदनापुर से चलेगी.

  • 4 नवंबर को शुरू होने वाली हावड़ा-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिदनापुर-आद्रा से चलेगी.

  • अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 24, 26, 27, 28 और 30 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल-आद्रा-मिदनापुर से चलेगी.

  • 29 अक्तूबर को शुरू होने वाली 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-आद्रा-मिदनापुर से चलेगी.

  • 3 नवंबर को शुरू होने वाली संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिदनापुर-आद्रा से चलेगी.

  • नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 24, 26, 28 और 31 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल-आद्रा-मिदनापुर से चलेगी.

  • भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 31 अक्तूबर, 2 और 3 नवंबर को परिवर्तित मार्ग मिदनापुर-आद्रा के रास्ते चलेगी.

  • आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग आद्रा-मिदनापुर के रास्ते चलेगी.

  • 3 नवंबर को शुरू होने वाली आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आद्रा-मिदनापुर के रास्ते चलेगी.

  • सिलघाट-तांबरम एक्सप्रेस 3 नवंबर को मिदनापुर-आद्रा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

  • रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 3 और 4 नवंबर को आद्रा-मिदनापुर/मिदनापुर-आद्रा के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी.

  • 2 नवंबर को शुरू होने वाली जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सीनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा-मिदनापुर के रास्ते चलेगी.

इन ट्रेनों को किया शॉर्ट टर्मिनेट

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू स्पेशल यात्रा 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक पुरुलिया से शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी.

इस ट्रेन को किया रि-शेड्यूल

हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को 2 नवंबर को रिशेड्यूल किया गया है. यह ट्रेन 12.50 बजे के बजाय 13.50 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी.

Also Read: चक्रधरपुर रेल मंडल में 28 सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजरों का ट्रांसफर, देखें पूरी LIST

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola