सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान, अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

Home Remedies For Cold: क्या आप जानते हैं कि बिना मेडिसीन के भी आपको इस वायरस से छुटकारा मिल सकता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ दीक्सा भावसार ने कुछ आयुर्वेदिक उपचार सुझाए हैं जो आपके गले की खराश को प्रभावी ढंग से ठीक करने में आपकी मदद करेंगा.
Home Remedies For Cough, Cold, Sore Throat: मौसम में बदलाव के दौरान गले में खराश होना आम बात है. सर्दी बढ़ने के साथ कारण बहुत से लोग गले में खराश, सर्दी और खांसी जैसे लक्षणों से परेशान हो जाते हैं. ऐसे में लोग एंटीबायोटिक दवाओं के लिए मेडिकल शॉप पहुंचने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना मेडिसीन के भी आपको इस वायरस से छुटकारा मिल सकता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ दीक्सा भावसार ने कुछ आयुर्वेदिक उपचार सुझाए हैं जो आपके गले की खराश को प्रभावी ढंग से ठीक करने में आपकी मदद करेंगा.
250-300 मिलीलीटर पानी लें और उसमें 1 टेबल स्पून हल्दी और आधा टेबल स्पून नमक डालकर 5 मिनट तक उबालें. फिल हल्का ठंडा होने के बाद इस पानी से गरारे करें. “आप दिन में 3-4 बार गरारे करें तो आपको सर्दी जुकाम से राहत मिलेगा.
https://www.instagram.com/p/CkplRN2DfzX/
आंवला का रस खांसी और गले की खराश को ठीक करने में मदद के लिए जाना जाता है. विशेषज्ञ ने सुझाव दिया कि “दिन में दो बार 1 चम्मच शहद के साथ 15-20 मिलीलीटर आंवले का रस लें.”
डॉ. भावसार ने सुझाव दिया कि “1 चम्मच मेथी को 250 मिली लीटर पानी में 5 मिनट के लिए उबाल लें और छान लें और पी लें.”
Also Read: Dry Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा को बनाएं सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान तरीका
तुलसी के पत्ते प्रकृति औषधीय हैं जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं. खांसी और गले की खराश के इलाज के लिए तुलसी के 4-5 पत्तों को थोड़े से पानी में उबाल लें और छानकर पी लें. आप चाहें तो इसमें शहद और अदरक मिला सकते हैं.
आपके गले को शांत करने के लिए सोते समय सोंठ के पाउडर के साथ एक गिलास गर्म दूध से बेहतर कुछ नहीं है.
आमतौर पर आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का सुझाव दिया जाता है, आधा नींबू और कुछ शहद के साथ गर्म पानी आपके गले के लिए भी फायदेमंद होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




