Tomato juice: टमाटर का जूस पीने से होते हैं ये 4 फायदे

Updated:
विज्ञापन

Tomato juice

Tomato juice: टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. चलिए आर्टिकल के जरिए जानते हैं टमाटर का जूस पीने से होेने वाले फायदों के बारे में…

विज्ञापन

Tomato juice: टमाटर का उपयोग आमतौर पर सलाद या फिर सब्जी में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं टमाटर का जूस भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. क्योंकि टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फाइबर, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं टमाटर का जूस पीने से होने वाले फायदे..

विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाए

टमाटर का जूस सेहत के लिए वरदान है. अग आप टमाटर का जूस पीते हैं तो आपकी इम्यूनिटी कभी भी कमजोर नहीं होगी. क्योंकि टमाटर के जूस लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

हार्ट के लिए

टमाटर का जूस हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर के जूस में लाइकोपीन पायी जाती है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने साथ ही बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे हृदय हमेशा दुरुस्त रहता है.

Also Read: मखाना खाने के ये हैं 4 जबरदस्त और सबसे बड़े फायदे

वजन घटाएं

अगर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो वह टमाटर का जूस पीना शुरू कर दें. टमाटर के जूस में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो इसे वजन कम करने में मदद करता है.

आंखों के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें हल्दी रहे तो टमाटर का जूस पीना शुरू कर दें. क्योंकि टमाटर के जूस में मौजूद विटामिन ए आंखों को लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. टमाटर का जूस अगर आप पीते हैं तो मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है.

Also Read: लाल मूली खाने के ये हैं 5 सबसे बड़े लाभ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola