ePaper

Navratri 2022 Diet Chart: नवरात्रि व्रत के दौरान फॉलो करें ये डाइट प्लान, नहीं आएगी कमजोरी

Updated at : 25 Sep 2022 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2022 Diet Chart: नवरात्रि व्रत के दौरान फॉलो करें ये डाइट प्लान, नहीं आएगी कमजोरी

Navratri 2022 Diet Chart: नवरात्रि के दौरान उपवास रख रहे हैं तो पहले से ही अपना डाइट प्लान कर ले. जिससे आपको शक्ति मिलेगी और आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. नवरात्र नव दिनों तक चलने वाला व्रत होता है. इस दौरान आपको खाने पीने की चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है.

विज्ञापन

Navratri 2022 Diet Chart: शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है. इस दौरान ज्यादातर माता के भक्त 9 दिनों तक उपवास रखते हैं. यदि आप भी नवरात्रि के दौरान उपवास रख रहे हैं तो पहले से ही अपना डाइट प्लान कर ले. जिससे आपको शक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. नवरात्र नव दिनों तक चलने वाला व्रत होता है. इस दौरान आपको खाने पीने की चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. ऐसे में आपको शुद्धा शाकाहारी आहार लेना होता है. वो भी काफी सोंच समझ कर खाना चाहिए.

कैसे रखें खुद का ख्याल

नवरात्रि वत्र के दौरान कम भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. ऐसे में आपको विटामिन सी से भरपूर फल अपने डाइट में जरूर शामिल करें. इसके लिए अपने डाइट में अमरूद, कीवी, पुदीना और धनिया पत्ती, नींबू और कोकम जैसी चीजें शामिल करें. जिससे आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिल सकेगा. नवरात्रि के 9 दिनों के उपवास के जरिए आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं.

Also Read: Mahalaya 2022: महालया के दिन चोखू दान की परंपरा है बेहद खास, आज से मंगल कार्य शुरू
नवरात्र के पहले दिन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन अधिक खाना खाएं, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप पहले दिन हल्का खाएंगे तो बाकी के 9 दिन ऊर्जावान रहने में परेशानी होगी. नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत दूध और मखाने से कर सकते हैं. शाम के समय व्रत तोड़ते हुए भी संपूर्ण आहार लें इससे शेष बचे हुए नवरात्रि के दिनों में ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी.

Also Read: Navratri 2022: मां दुर्गा के नौ स्वरूप का अलग-अलग है महत्व, जानें कब होती है किस माता की उपासना
नवरात्र के दूसरे दिन

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन चावल का सेवन कर सकते हैं या संतुलित आहार के लिए बाजरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप तुलसी की चाय भी पी सकते हैं.

नवरात्र के तीसरे दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन तरल आहार लेना आपके लिए फायदेमंद होगा. इसमें आप दूध, चाय के अलावा मिल्क शेक का सेवन कर सकते हैं. साथ ही मखाने या सूखे मेवे शामिल भी एड कर सकते हैं.

नवरात्र के चौथे दिन

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन स्मूदी से शुरु कर सकते हैं. चौलाई के लड्डू, आलू के चिप्स भी खा सकते हैं.

नवरात्र के पांचवें दिन

पांचवे दिन कुट्टू के आटे से बने पकौड़ी, दही के साथ कुट्टू के वड़े, कुट्टू की रोटी आदि डाइट में शामिल किया जा सकता है.

नवरात्र के छठे दिन

नवरात्रि के 6वें दिन फलों का सेवन कर सकते हैं. आप विटामिन सी युक्त फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे संतरा, मौसमी आदी.

नवरात्र के सातवें दिन

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन सेंधा नमक से बना खाना खाया जा सकते हैं जैसे- कुट्टू की रोटी और आलू की सब्जी, भुने हुए आलू व अन्य चीजें. साथ ही दही से बनी चीजों का भी इस दिन सेवन कर सकते हैं.

नवरात्र के आठवें और नौवें दिन

नवरात्रि के आखिरी दो दिनों में ज्यादा भारी खाने से बचना चाहिए. आखिरी दो दिन में खूब पानी पिएं और हल्का खाना खाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola