ePaper

Benefits of Eating Pineapple in Summer: गर्मियों में अनानास खाने के फायदे जान चौंक जाएंगे

Updated at : 11 Apr 2024 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits of Eating Pineapple in Summer: गर्मियों में अनानास खाने के फायदे जान चौंक जाएंगे

Benefits of Eating Pineapple

Benefits of Eating Pineapple in Summer: गर्मी के मौसम में सबसे अधिक लोग डिहाइट्रेशन से परेशान रहते हैं. ऐसे में आपको अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए. इसे खाने से पानी की पूर्ति होती है.

विज्ञापन

Benefits of Eating Pineapple in Summer: अनानास अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है. यह खाने में मीठा और थोड़ा खट्टा होता है. इसका जूस बनाकर पिया जा सकता है, या फिर सलाद, डेजर्ट्स और विभिन्न खानों में इस्तेमाल किया जा सकता है. अनानास में विटामिन C, बी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और मैंगनीज पाया जाता है. जो हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है. चलिए जानते हैं गर्मी में अनानास खाने के फायदे…

वजन घटाने में मदद करता है अनानास

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अनानास का सेवन शुरू कर दें. क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक पाया जाता है जो आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही आपके वजन घटाने में भी सहायक होता है.

अनानास गर्मी में रखता है शरीर को हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में सबसे अधिक लोग डिहाइड्रेशन के शिकार होते हैं. ऐसे में आपके लिए अनानास सबसे बेस्ट रहेगा. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है. जो आपको हाइड्रेट रखेगा साथ ही हीट स्ट्रोक से भी आपको बताएगा.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अनानास

गर्मी के दिनों में सबसे अधिक बीमारी पड़ते हैं. जिसका सीधा असर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है. अगर आप अनानास खाते है तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी साथ ही आपके शरीर में संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा. बता दें अनानास में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है. जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.

अनानास रखे पाचन को दुरुस्त

गर्मी के दिनों में पाचन को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आपको अनानास जरूर खाना चाहिए. क्योंकि इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है जो पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है.

Also Read: डॉक्टर से जानिए हेपेटाइटिस बी और सी में अंतर, लक्षण और बचाव

अनानास करें हाई ब्लड प्रेशर को कम

गर्मी में सबसे अधिक लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं. ऐसे में आपको अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें सबसे अधिक पोटेशियम पाया जाता है जो हाई बीपी को कंट्रोल में रखता है.

अनानास के सेवन से त्वचा करें ग्लो

गर्मी में धूप से त्वचा खराब होने की संभावना सबसे अधिक होती है. ऐसे में अनानास के सेवन से त्वचा हमेशा ग्लो करता है. क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा को सूरज से निकलने वाली किरणों से बचाता है.

Also Read: पेट की गर्मी से हैं परेशान तो पीना शुरू कर दें अजवाइन का पानी, जानें कैसे करें सेवन?

Also Read: शरीर में दिखें ये संकेत तो समझ लीजिए आप हो गए हैं टाइप 2 मधुमेह के शिकार

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola