गुमला में अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती, घर में घुस कर एक व्यक्ति की गोली मार कर की हत्या

गुमला : गुमला में अपराधियों का तांडव जारी है. एक घटना की गुत्थी सुलझ नहीं रही कि दूसरी घटना को अपराधी अंजाम दे दे रहे हैं. गुमला टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ पनारी निवासी 42 वर्षीय दीपक सिंह उर्फ मटर की शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह शाम करीब छह बजे गुमला से अपने घर पहुंचा था. तभी कुछ देर में छह सात की संख्या में अपराधी पहुंचे और दीपक सिंह को घर खोलने के लिए आवाज देने लगे, लेकिन हालात को भांपते हुए दीपक और उसके परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद अपराधी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और दीपक को गोली मार दी.
Also Read: बोकारो में अपराधियों ने घर में फेंका गुड़िया बम, बच्चे ने आम समझ उठाया, बाल-बाल बचा परिवार
गोली दीपक के जांघ में लगी. जिससे दीपक घर पर ही गिर गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल बल के साथ पहाड़ पनारी गांव पहुंची और घायल दीपक को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल लायी. सदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन रिम्स ले जाने के लिए एंबुलेंस में घायल दीपक को चढ़ा ही रहे थे कि दीपक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए