गिरिडीह के जरीडीह में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के पंचबा थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिला है. ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच – पड़ताल शुरू कर दी है.

विज्ञापन
undefined

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना इलाके के जरीडीह पहाड़ी के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जैसे ही शव मिलने की सूचना आस-पास के ग्रामीणों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

ग्रामीणों की माने तो शव पिछले तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है. शव से पूरे इलाके में दुर्गंध और बदबू फैल गया है.

undefined

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह भी सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

undefined

बताया जाता है कि युवक की निर्मम तरीके से पहले पत्थर से कुछ कर हत्या की गई और फिर चाकू से भी वार किया गया है. अपराधियों ने बेरहमी तरीके से युवक की हत्या की है.

undefined

हालांकि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola