गिरिडीह में युवक की चाकू से वार कर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस बाबत उपेंद्र गोस्वामी की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि उनके पति 20 अक्टूबर को ही दुर्गा पूजा में उड़ीसा से घर आए थे.

विज्ञापन

गिरिडीह: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके स्थित बेलडीह गांव में चार-पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू से निर्मम हत्या कर दी है. घटना देर रात की है. घटना के बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं, वहीं बेंगाबाद थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के बाबत बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना इलाके से बेलडीह निवासी उपेंद्र गोस्वामी बीती रात अपने घर के बाहर शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान 4-5 युवकों ने मिलकर अचानक उनके ऊपर चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस बाबत उपेंद्र गोस्वामी की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि उनके पति 20 अक्टूबर को ही दुर्गा पूजा में उड़ीसा से घर आए थे. वे उड़ीसा में ट्रक चलाते हैं. बीती रात को अचानक घर के बाहर कुछ युवक पहुंचे और चाकू से वार कर उनके पति की हत्या कर दी. इधर घटना के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Also Read: लालू प्रसाद की पार्टी राजद के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव की बेंगाबाद में पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola