Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को बचाने के चक्कर में अभिनव की होगी मौत, कभी अभिमनयू को अपना पाएगी अक्षरा

Published by : Ashish Lata Updated At : 31 Jul 2023 6:52 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड्स में हम देखते हैं कि अक्षरा उदयपुर आती हैं और अपने बेटे अभीर से मिलने की जिद्द करती हैं. जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उनका बेटा गायब है. बाद में अभिमनयू और अभिनव उसे खोचने जाते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड्स में इन-दिनों जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. प्रणाली ठाकुर और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में हर देखते हैं कि आरोही और शिफाली अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करती हैं कि उन्हें अक्षरा को अभीर के लापता होने के बारे में बताना चाहिए, लेकिन मंजरी (अमी त्रिवेदी) उन्हें रोक देती है. बाद में, हम देखते हैं कि मुस्कान और कायरव अभीर को अपने साथ ले जाने के लिए बिड़ला के घर आते हैं, लेकिन आखिरकार उन्हें पता चलता है कि अभीर गायब है और अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) से लड़ने लगते हैं.

बेटे के दुख से अक्षरा की तबीयत लगातार हो रही है खराब

दूसरी तरफ अक्षरा (प्रणाली राठौड़) की हालत बिगड़ती जा रही है. और उसे गहरा सदमा लगा है. उसे अनुभव हो रहा है कि अभीर के साथ कुछ हुआ है. दूसरी तरफ हम देखते हैं कि अभीर बहुत भूखा है, लेकिन उसके पास पैसे कम थे, इसलिए छोटे बच्चे ने कुछ नहीं खाया और अभीर ट्रक में ही सो जाता है. और उनके साथ चला जाता है. खैर, दर्शकों को अभीर के लिए काफी दुख हो रहा है. हमें ट्विस्ट देखने के लिए इंतजार करना होगा. क्या आभीर आखिरकार अपने माता-पिता तक पहुंच पाएगा? या फिर उसके साथ कुछ हो जाएगा. जिसके बाद अक्षरा और अभिमन्यू एक दूसरे से और भी ज्यादा नफरत करने लगेंगे. देखते हैं आगे क्या होता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में, हम देखते हैं कि अक्षरा (प्रणाली राठौड़) अभीर के लिए बहुत चिंतित है और उदयपुर पहुंच गई है. आखिरकार उसे सच्चाई का पता चलता है कि उसका बच्चा गायब है और वह अभिमन्यु से सवाल करने लगी. एक बार फिर अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेगा. खैर, एक मां को अपने बच्चे का दर्द हमेशा महसूस होता है और अक्षरा को पहले से ही अहसास था कि अभीर को कुछ हो गया है. हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव (जय सोनी) अपने बच्चे को बचाने के लिए क्या करेंगे. खुद अभीर कसौली पहुंचेगा या सबको ढूढ़ने जाना होगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बेटे अभीर की हालत देख बेबस महसूस करेगा अभिमन्यु, अक्षरा लौट जाएगी कसौली

मुसीबत में फंस जाएगा अभीर, अब क्या करेगी अक्षरा

बीते एपिसोड में हमने देखा कि अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) रूही से अभीर के बारे में पूछता है, लेकिन वह उसे बता नहीं पाती है. बाद में, हम देखते हैं कि कैब ड्राइवर अभीर से पूछता है कि वह कहां जाना चाहता है, लेकिन दुर्भाग्य से, अभीर किसी और जगह पहुंच जाता है. बाद में, हम एक बार फिर देखते हैं कि स्ट्रोम लगातार आगे बढ़ रहा है. और अक्षरा (प्रणाली राठौड़) का मानना है कि अभीर ठीक नहीं है, और वह अभिनव (जय सोनी) के लिए लड़ेगी, क्योंकि उसे अभीर से बात करनी है. उधर, अभीर भी ट्रक में सो रहा होता है और उनके साथ चला जाता है.

https://www.instagram.com/p/CvWDcbovNZY/

अभीर को बचाने के चक्कर में अभिनव की जाएगी जान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के फ्यूचर ट्रैक में, हम एक दिलचस्प ट्रैक देख सकते हैं, जहां यह कहना संभव हो सकता है कि गुंडों द्वारा अभीर का अपहरण कर लिया जाएगा और उनके दोनों पिता उसे बचाने के लिए प्रयास करेंगे. हालांकि अभिनव अपने बेटे को बचाने में कामयाब हो जाता है. ट्विस्ट ये भी हो सकता है कि अभीर को बचाने के चक्कर में अभिनव की मौत हो जाएगी. ये एपिसोड देखने के लिए आपको इंतजार करना होगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चलने वाले शो में से एक है. ये शो अपना लंबा सफर पूरा कर चुका है और दर्शक इस शो के किरदारों को अपना बेशुमार प्यार देते हैं. शो में कई सारे जेनरेशन गैप आये, लेकिन ऑडियंस का प्यार सीरियल के लिए कभी कम नहीं हुआ. आज भी दर्शक उतने ही चाव से शो को देखते हैं और यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में ये टॉप 3 में अपनी जगह बनाये रखता है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की कार से एक्सीडेंट के बाद अभिनव की हो जाएगी मौत, कैसे जी पाएगी अक्षरा
https://www.instagram.com/p/CdpYcNSqVr7/?img_index=1

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola