Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही के खिलाफ टीम बनाएगी मनीषा-विद्या? अभीरा-अरमान आएंगे करीब

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Apr 2024 4:15 PM

विज्ञापन

Rajan Shahi on TRP of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. मसूरी में जहां अरमान अभीरा एक साथ टाइम बिताते हैं. हालांकि रूही अपने बुरे इरादे से उन्हें अलग करने की कोशिश करती है. अब मनीषा और विद्दा रूही को अभीरा-अरमान से दूर रखना का पूरा ट्राई करेंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Today Episode: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है कुछ दिलचस्प मोड़ों से गुजर रहा है. सीरियल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अभीरा के मन में अरमान के लिए फीलिंग्स आने लगी हैं. अक्षरा की वजह से अभीरा और अरमान की शादी हुई, लेकिन अभीरा के वकील बनने के एक साल बाद उन्होंने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है. रूही और अरमान एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन रूही को अरमान के भाई रोहित से शादी करनी पड़ी. हालांकि, रोहित काफी समय से लापता है और हर कोई उसे मरा हुआ मान चुका है. इसलिए रूही अब अरमान को अपनी जिंदगी में वापस चाहती है. वह चाहती है कि अरमान अभीरा को तलाक देकर उसके पास वापस आ जाए.


अरमान-अभीरा को दूर करना का प्लान बनाती है रूही
अभीरा और अरमान को करीब आते देख रूही काफी परेशान हो जाती है और अंदर ही अंदर जलते रहती है. उसे डर है कि अभीरा और अरमान जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे. वह उन्हें दूर रखना चाहती है. हाल के एपिसोड में, हमने देखा कि अभीरा मसूरी के लिए निकल जाती है, क्योंकि उसकी मां का होटल नष्ट होने वाला है. अरमान भी वहां जाता है और अभीरा को उसका होटल वापस दिलाने में मदद करता है. वे दोनों वहीं रुकने और होटल फिर से शुरू करने का फैसला करते हैं. रूही को यह जानकर जलन होती है कि वे अकेले एक साथ रहेंगे. वह अपने दोस्त के घर जाने के बारे में झूठ बोलती है और अभीरा और अरमान को अलग करने के लिए मसूरी पहुंच जाती है.


रूही के खिलाफ टीम बनाएगी मनीषा और विद्या?
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीषा को रूही पर शक हो जाएगा. वह विद्या से कहेगी कि उसे लगता है कि रूही अभीरा और अरमान को अलग करने की कोशिश कर रही है. वह विद्या से रूही को कंट्रोल में रखने के लिए कहेगी क्योंकि वह अभीरा और अरमान के बीच आने की कोशिश कर रही है. विद्या को पहले तो मनीषा पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे उसे सच्चाई नजर आने लगेगी.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आते हैं ये स्टार्स
वह रूही को अभीरा और अरमान की प्रेम कहानी से दूर रखने के लिए मनीषा के साथ मिलकर काम करेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में गर्विता साधवानी, अनीता राज, सलोनी संधू, शिवम खजुरिया, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव जैसे कलाकार अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्या सीरियल को मिला था बंद करने का नोटिस, राजन शाही ने बताई पूरी सच्चाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola