Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ऐसे खत्म हुई अक्षरा के लाइफ से अभिमन्यु की कहानी, आखिरी एपिसोड देख आ जाएंगे आंसू

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Nov 2023 9:07 AM

विज्ञापन

6 नवंबर से ये रिश्ता क्या कहलाता है की नयी कहानी दर्शक देख पाएंगे. आज का एपिसोड काफी इमोशनल और भावुक कर देने वाला है. अभिमन्यु, अभीर और अक्षरा के खुशहाल परिवार को नजर लग गई. सोशल मीडिया इस समय अभिमन्यु, अक्षरा की लवस्टोरी के खत्म होने पर दुख व्यक्त कर रहा है

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही द्वारा निर्मित ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगभग 15 साल हो गए है. सीरियल में लीप आ रहा है और नये कास्ट की एंट्री हो गई है. अब इसमें हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह नये कास्ट में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, संदीप बसवाना, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, गौरव शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे होंगे. नया प्रोमो भी आ चुका है जिसमें अक्षरा और अभिनव की बेटी अभीरा आगे की कहानी बढ़ाएगी. अभीरा की शादी अरमान से हो जाएगी और अरमान से रूही प्यार करती है. इस बीच फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर किस तरह हर्षद और प्रणाली का शो खत्म होगा. कैसे उनकी लवस्टोरी का अंत होगा. इसका खुलासा हो गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा-अभिमन्यु का आखिरी एपिसोड

6 नवंबर से ये रिश्ता क्या कहलाता है की नयी कहानी दर्शक देख पाएंगे. आज का एपिसोड काफी इमोशनल और भावुक कर देने वाला है. अभिमन्यु, अभीर और अक्षरा के खुशहाल परिवार को नजर लग गई. पहले प्रोमो में दिखाया गया कि अभिमन्यु और अभीर मर जाएंगे, लेकिन वास्तव में यह दृश्य देखना दर्शकों के लिए काफी भावुक करने वाला है. अभिमन्यु और अभीर की कार दुर्घटना हो गई. अक्षरा को अपने बेटे और अपने साथी को खोने के बारे में जब पता चला तो उसकी सारी खुशियां ही खत्म हो जाएगी. वो दोनों को खोने के बाद पूरी तरह से टूट जाती है. शो में एक ड्रीम सीक्वेंस भी दिखाया गया जहां अभीर, अभिमन्यु के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन अभिरा का घर में स्वागत करता है.

अभिमन्यु, अक्षरा की लवस्टोरी खत्म

सोशल मीडिया इस समय अभिमन्यु, अक्षरा की लवस्टोरी के खत्म होने पर दुख व्यक्त कर रहा है. लोगों को दुख हो रहा है कि अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी अधूरी रह गई. बता दें कि सबसे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान और करण मेहरा आए थे. शो में उनके जाने के बाद शिवांगी जोशी, मोहसिन खान आए और फिर तीसरे जेनरेशन लीप में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ शो का चेहरा बने. अब हर्षद और प्रणाली के जाने के बाद समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी इसमें लीड रोल निभाएंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा के रूप में नजर आने वाली समृद्धि शुक्ला ने अभीरा और अरमान के बीच मतभेदों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने अरमान और अभिरा की शादी के बारे में एक अपडेट का खुलासा करते हुए धारावाहिक में आने वाले ट्विस्ट के बारे में खुलासा किया. उन्होंने इंडिया फ़ोरम से बात करते हुए कहा, “अभीरा और अरमान व्यक्तित्व के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं. अभीरा एक स्वतंत्र लड़की है, जबकि अरमान के पास अपने करियर को शुरू करने के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं, लेकिन नियति के पास अभीरा और अरमान के लिए कुछ और योजनाएं हैं, जो दर्शकों ने प्रोमो में देखी हैं समृद्धि शुक्ला ने एक बयान में कहा, “अभीरा और अरमान के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को देखना दिलचस्प होगा. मैं विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं और आशा करती हूं कि दर्शक हमें उतना ही प्यार और सराहना देंगे.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो छोड़ते ही चमकी अक्षरा की किस्मत, हाथ आया नया प्रोजेक्ट! कहा- जल्दी ही मिलूंगी…

कौन बनेगा नया विलेन?

ऐसी अफवाहें हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित लीप के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक और प्रतिभाशाली अभिनेता को चुना है. खैर, हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ वासुदेव की. ऐसा कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से चल रहे स्टार प्लस के शो में नए खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा! इसी बात का खुलासा करते हुए, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धार्थ का किरदार एक महत्वपूर्ण किरदार होगा, जो कहानी को आकर्षक और रोमांचक बनाए रखेगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola