बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने जब Ratan Tata संग अपने रिश्ते पर की थी बात, कहा- वह एकदम परफेक्ट…

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Oct 2024 7:42 AM

विज्ञापन

Ratan Tata

Ratan Tata: जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है. उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बिजनेसमैन इस बॉलीवुड अभिनेत्री के दीवाने थे.

विज्ञापन

Ratan Tata: टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने एक सफल बिजनेसमैन है. उनकी पर्सनैलिटी का हर कोई दीवाना है. सोशल मीडिया पर उद्योगपति की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हालांकि इतने पॉपुलर होने के बावजूद भी उन्होंने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे नहीं हैं. साल 2011 में, उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया था, जिसमें बताया कि वह चार बार शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार उन्होंने डर के कारण अपने कदम पीछे खींच लिए.

रतन टाटा इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करना चाहते थे शादी

बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन रतन टाटा को बॉलीवुड की एक क्लासिक हीरोइन से प्यार हो गया था. इस एक्ट्रेस ने 1970 और 1980 के दशक में बड़े पर्दे पर राज किया. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सिमी गरेवाल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई.

रतन टाटा संग अपने रिश्ते पर क्या बोली सिमी गरेवाल

एक पुराने इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा संग अपने रिश्ते को लेकर बात की थी. उन्होंने खुलासा किया कि उनके और रतन के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है. वह एकदम परफेक्ट थे. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है. टाटा के लिए कभी पैसा और शोहरत जरूरी नहीं रहा, उन्होंने अच्छे रिश्ते बनाने पर हमेशा जोर दिया. वह इंडिया से ज्यादा विदेश में रिलैक्स रहते हैं. सिमी ने रनत टाटा के साथ एक्स पर एक फोटो भी शेयर की थी.

सिमी ने किस शख्स संग की शादी

सिमी ने दिल्ली के कुलीन चुन्नामल परिवार के सदस्य रवि मोहन से शादी कर ली. हालांकि 1979 में वे अलग हो गये. वर्कफ्रंट की बात करें तो सिमी ग्रेवाल ने ‘दो बदन’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘कर्ज’ और ‘साथी’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. वह अपने सेलिब्रिटी टॉक शो, रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल के लिए पॉपुलर हैं.

Also Read- Ratan Tata Health Update : अस्पताल में भर्ती करवाने की खबर पर रतन टाटा ने कहा- मैं ठीक हूं

Also Read- Ratan Tata Stock: रतन टाटा की इस कंपनी का शेयर बाजार में धूम, 1 लाख को बना दिया 7.5 करोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola