War 2 vs Coolie Box Office Day 11: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भरी और किसे मिली शिकस्त

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Aug 2025 3:40 PM

विज्ञापन

वॉर 2 बनाम कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Photo Source: Instagram

War 2 vs Coolie Box Office Day 11: रजनीकांत की कुली 250 करोड़ क्लब में शामिल होकर वॉर 2 से आगे निकल गई है. जानिए 11वें दिन किस फिल्म का पलड़ा भारी रहा है.

विज्ञापन

War 2 vs Coolie Box Office Day 11: 14 अगस्त को रिलीज हुईं दो बड़ी फिल्में, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2—ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश किया. शुरुआती दिनों से ही दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े कमाई की है. अब 11वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है और मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. आइए में आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

कुली की बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ कमाई

लोकेश कनगराज निर्देशित कुली को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन ₹4.72 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹251.73 करोड़ हो गया है. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन और कैमियो रोल में आमिर खान नजर आ रहे हैं.

वॉर 2 का शानदार प्रदर्शन

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. 11वें दिन इसने ₹2.59 करोड़ का बिजनेस किया और इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन ₹217.04 करोड़ पहुंच गया है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी के साथ कियारा आडवाणी की मौजूदगी ने फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग दिलाई.

बॉक्स ऑफिस तुलना (War 2 vs Coolie)

DayCoolie CollectionWar 2 Collection
Day 1₹65 करोड़₹52.5 करोड़
Day 2₹54.75 करोड़₹56.35 करोड़
Day 3₹38.6 करोड़₹33.25 करोड़
Day 4₹34 करोड़₹31.3 करोड़
Day 5₹12.15 करोड़₹8.4 करोड़
Day 6₹9.5 करोड़₹0.11 करोड़
Day 7₹7.5 करोड़₹5.75 करोड़
Day 8₹6.15 करोड़₹5 करोड़
Day 9₹5.85 करोड़₹4 करोड़
Day 10₹11.51 करोड़₹6.2 करोड़
Day 11 (Early Reports)₹4.72 करोड़₹2.59 करोड़
Total (11 Days)₹251.73 करोड़₹217.04 करोड़

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Collection Day 11: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ हिट या फुस्स? 11वें दिन 250 करोड़ के करीब

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola