वायरल गर्ल Monalisa इस एक्टर संग रोमांस फरमाती आई ��जर, रोमांटिक तसवीरों ने मचाई सनसनी

Monalisa Music Video
Monalisa Music Video: वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. जहां एक्ट्रेस पहले सनोज मिश्रा की फिल्म में नजर आने वाली थी. अब वह उतकर्ष शर्मा संग म्यूजिक एल्बम में दिखाई देंगी. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
Monalisa Music Video: प्रयागराज में हुए महाकुंभ मेले से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर सुर्खियां बटोरती है. उनके रील्स वायरल होते हैं. फैंस उनके बारे में छोटी से छोटी अपडेट्स जानना पसंद करते हैं. रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अब अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां उन्होंने सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ सॉन्ग की शूटिंग भी शुरू कर दी है. कई तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
मोनालिसा नए म्यूजिक एल्बम में आएंगी नजर
यही नहीं मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की. इसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. मोनालिसा व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है. उन्होंने आउटफिट के साथ झुमके पहने हैं और बाल खुले रखे हैं. उनका बदला हुआ लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. दोनों स्टार्स ने कैप्शन में लिखा, “हमारे साथ बने रहें! आने वाले ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है!”
मोनालिसा के न्यू लुक को देख फैंस हुए क्रेजी
फैंस मोनालिसा की खूबसूरत अदाओं के कायल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बधाई हो मोना… आखिरकार मासूमियत दिन-ब-दिन दिल जीत रही है. नए म्यूजिक वीडियो के लिए सुपर एक्साइटेड हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपकी तारीफ में क्या कहे… इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि लब्ज कम पड़ रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मोनालिसा का एक्टिंग डेब्यू… देखने में मजा आने वाला है… क्या बात है.”
सनोज मिश्रा ने ऑफर की थी फिल्म
महाकुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा को निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया था. हालांकि सनोज दुष्कर्म के आरोप में जेल चले गए हैं. जिसके बाद कई लोगों ने सोचा कि अब उन्हें कौन एक्टिंग में मौका देगा. फिल्म मिलने के बाद मोनालिसा ने एक्टिंग क्लास भी ली थी. पढ़ते और सीखते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










