ePaper

टीना दत्ता की इन तसवीरों को देख आ जायेगी कैटरीना कैफ की याद, Tasseled ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज

Updated at : 10 May 2021 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
टीना दत्ता की इन तसवीरों को देख आ जायेगी कैटरीना कैफ की याद, Tasseled ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज

Uttaran actress Tina Dutta photoshoot in tasseled dress inspired by Katrina Kaif actress glamorous look viral on social media fans crazy bud : टीना दत्ता अपने मिक्स-एंड-मैच फोटोशूट से इंस्टाग्राम पर लोगों का दिल जीत रही हैं. कभी वो देसी अवतार से लोगों को दिल धड़काती हैं तो कभी वेस्टर्न लुक से ध्यान खींच लेती हैं. अब उतरन एक्ट्रेस टीना दत्ता ने ब्लैक tasseled ड्रेस के साथ एक तसवीर शेयर की है.

विज्ञापन

Tina Dutta Photos : टीना दत्ता अपने मिक्स-एंड-मैच फोटोशूट से इंस्टाग्राम पर लोगों का दिल जीत रही हैं. कभी वो देसी अवतार से लोगों को दिल धड़काती हैं तो कभी वेस्टर्न लुक से ध्यान खींच लेती हैं. अब उतरन एक्ट्रेस टीना दत्ता ने ब्लैक tasseled ड्रेस के साथ एक तसवीर शेयर की है. उनकी ये तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उनकी ये ड्रेस फिल्म रेस के सॉन्ग जरा ज़रा टच मी में कैटरीना कैफ की ड्रेस से इंस्पायर लग रही है.

टीना इस स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने बालों को पोनीटेल लुक दिया है. उनके मेकअप को देखें तो उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक लगा रही है और ग्लैम मेकअप को चुना है. उन्होंने इस ड्रेस के साथ हाई हिल्स पहना हैं. वहीं टीना दत्ता इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैमरे के सामने कैसे पोज देना है. उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं. एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/COkgfU4Ls8P/

उन्होंने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं शूटिंग के दिनों को मिस कर रही हूं, मैं तैयार होना मिस कर रही हूं, लेकिन मुझे पता है कि सभी गायब हैं, मैं घर पर सुरक्षित हूं और इन यादों को आसानी से मिस कर सकती हूं. आप मेरी टैन स्किन से प्यार करें. उनकी इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं.

undefined
undefined

टीना दत्ता की इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हमेशा ही तरह परफेक्ट. एक और यूजर ने लिखा, मैं आपकी खूबसूरती के सामने खुद को संभाल नहीं पा रहा हूं. एक और यूजर ने लिखा, मैं आपसे बस यही पूछना चाहता हूं कि आप इतनी खूबसूरत कैसे हो. एक और यूजर ने लिखा, मैं आपसे एक बार मिलना चाहता हूं. वहीं एक और यूजर ने लिखा, मैं आप पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं. लोग इन तसवीरों पर आग और दिल वाला इमोजी भी शेयर कर रहे हैं.

Also Read: सुनिधि चौहान से लेकर अरिजीत सिंह तक, इन 8 फेमस सिंगर्स ने की है दो शादियां

गौरतलब है कि टीना दत्ता एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सफल मॉडल भी हैं. वो कलर्स टीवी के चर्चित शो उतरन में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. वो 6 साल तक इस शो का हिस्सा रही है और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. वो साल 2016 में खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वो सीरियल शनि और डायन का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola