Udne Ki Aasha: सायली ने शो की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर फैमिली में…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Udne Ki Aasha

Udne Ki Aasha: सीरियल उड़ने की आशा ने इस हफ्ते टीआरपी में राजन शाही के शो अनुपमा को पीछे छोड़ दिया. लिस्ट में शो पहले नंबर से गिरकर चौथे नंबर पर आ गया. नेहा हरसोरा ने अपने शो की सफलता पर बात की.

विज्ञापन

Udne Ki Aasha: स्टार प्लस का सीरियल उड़ने की आशा इस बार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. शो ने रुपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में को पीछे छोड़ दिया. शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और इस वजह से ये टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. इसमें सचिन की भूमिका कंवर ढिल्लों निभा रहे हैं और सायली का रोल नेहा हरसोरा प्ले कर रही है. नेहा ने शो की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

उड़ने की आशा की सफलता पर नेहा हरसोरा ने क्या कहा

नेहा हरसोरा ने सीरियल उड़ने की आशा के सक्सेस के पीछे के कारणों के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा, उड़ने की आशा की कहानी की कहानी, स्क्रिप्ट और वाइब इसे रियल लगते हैं. यही बात इसे सबसे अलग बनाती है. दर्शक हमें लगातार प्यार और हमारी सराहना कर रहे हैं. मेरा मानना है कि किरदारों की प्रासंगिकता और सीन्स की प्रामाणिकता हमारी सफलता के पीछे प्रेरक शक्ति रही है. एक्ट्रेस ने कहा, हर फैमिली में सचिन-सायली- रेणु जैसे किरदार होते हैं. इसी वजह से लोग शो से इतना कनेक्ट फील करते हैं.

जानें उड़ने की आशा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल उड़ने की आशा में दिखाया जाएगा कि तेजस बहुत ज्यादा पी लेता है और गिर जाता है. उसकी हालत देखकर सबको लगता है कि सचिन ने ही उसे शराब पिलाया होगा. रौशनी अपने पति को ऐसी हालत में देखकर काफी घबरा जाती है. वह सबसे कहती है तेजस को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. सचिन कहता है कि उसे पता है कि तेजस को ठीक कैसे करना है. सचिन कहता है कि उसकी मां ने उसे कुछ तरकीबें बताई है, जिसके बाद वह ठीक हो जाएगा. सायली रसोई में जाती है कि और सचिन से उसे सच बताने के लिए कहती है. वह उससे पूछती है कि तेजस को शराब किसने पिलाई. सचिन कुछ नहीं कहता और चुपचाप काम करता रहता है.

यह भी पढ़ेंUdne Ki Aasha: बड़े अच्छे लगते हैं फेम ये एक्टर लेगा शो में एंट्री? सचिन-साइली की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट

यह भी पढ़ें– टीवी धारावाहिक होने बावजूद ‘उड़ने की आशा’ शो में मेरा नो मेकअप लुक है… अभिनेत्री नेहा ने किया खुलासा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola