पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थीं Tunisha Sharma, एक्ट्रेस के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Updated:
विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सकते में है. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने मौत को गले लगा लिया. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले भी एक्ट्रेस सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थीं.

विज्ञापन
undefined

तुनिषा शर्मा की मौत ने सबको झकझौर कर रख दिया. एक्ट्रेस ने महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस ने महाराणा प्रताप के साथ चंद कंवर के रूप में एक बाल कलाकार के तौर पर अपनी करियर की शुरुआत की. उन्हें पॉपुलैरिटी अशोक सम्राट में अहंकार की भूमिका से मिली.

विज्ञापन
undefined

आपने शायद 2016 की फिल्म फितूर देखी होगी, जिसमें एक प्यारी लड़की, जिसने कैटरीना का रोल निभाया था. वह और कोई नहीं बल्कि तुनिषा शर्मा थी. उनके फैंस और परिवार वाले प्यार से उन्हें टुन्नो बुलाते थे.

undefined

तुनिशा एक बेहतरीन डांसर थी. इसके लिए उन्होंने कोई ट्रेनिंग नहीं ली. एक्ट्रेस क्रिकेटर विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन थी.

undefined

तुनिषा ने एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि डिप्रेशन की वजह से उनका कभी भी काम में मन नहीं लगा. तुनिषा ने आगे कहा, कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया. फिर मैंने अपनी चचेरी बहन को खो दिया और मेरी दादी भी गुजर गईं. मैं इनसब से टूट गई थी.

undefined

बता दें कि तुनिषा मामले में उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. कहा जा रहा है कि जीशान ने उनपर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया था. कुछ भी साफ नहीं हुआ है. मामले में जांच चल रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola