TRP Report Week 41: ‘अनुपमा’ का जलवा कायम, इन सीरियल्स ने टॉप 5 में बनाई जगह, देखें लिस्ट

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा पिछले काफी समय से टॉप पर बरकरार है. इसके लेटेस्ट ट्रैक ने फैंस को बांध रखा है. पाखी और आदिक की पर कहानी फोकस की गई है. पिछले हफ्ते शो ने 2.5 अंक हासिल की थी जबकि इस हफ्ते शो में उछाल देखा गया और इसे 2.7 अंक मिले हैं.
टीवी सीरियल्स की टीआरपी रिपोर्ट (TRP Report) जारी कर दिया गया है. अनुपमा (Anupamaa) लगातार टॉप पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. वहीं बिग बॉस 16 ने भी अच्छा परफॉर्म किया है. सुरभि चंदना और धीरज धूपर के शेरदिल शेरगिल में थोड़ी बढ़त देखी गई है. पंड्या स्टोर और इंडियन आइडल 13 भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. झलक दिखला जा 10 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जानें टॉप 5 टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है.
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा पिछले काफी समय से टॉप पर बरकरार है. इसके लेटेस्ट ट्रैक ने फैंस को बांध रखा है. पाखी और आदिक की पर कहानी फोकस की गई है. पिछले हफ्ते शो ने 2.5 अंक हासिल की थी जबकि इस हफ्ते शो में उछाल देखा गया और इसे 2.7 अंक मिले हैं.
आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ हाल के दिनों में अनुपमा को काफी कड़ी टक्कर देने वाले एकमात्र शो में से एक रहा है. इस हफ्ते शो को 2.6 पॉइंट्स मिले है. थोड़ी सी और बेहतर रेटिंग मिलती तो इस शो को टॉप में जगह मिलती. प्रशंसक इस शो के ट्रैक को काफी पसंद कर रहे हैं.
सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी स्टारर भी पिछले कुछ समय से इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रही है. यह शो ये है मोहब्बतें का स्पिन-ऑफ है. इस हफ्ते शो ने 2.2 पॉइंट्स हासिल किए है. यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.
हर्षद चोपड़ा और प्रणली राठौड़ स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी रिपोर्ट में गिरावट देखी गई है. हालांकि फैंस ने इस शो को टॉप 5 में पहुंचाया है. इस हफ्ते शो को 1.9 अंक मिले है. जारी ट्रैक के अनुसार, मंजरी ने अक्षरा को घर से निकलने के लिए कर दिया है. हालांकि वो खुद भी इस बात से दुखी है.
Also Read: सिर्फ स्क्रीन पर दिखने के लिए काम नहीं करना चाहती शेफाली शाह, कही ये बात
कहानी में बदलाव के साथ इमली इस सप्ताह 1.9 अंक के साथ टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. लेकिन यह चौथे स्थान से खिसकी है. नए सीजन की शुरुआत से प्रशंसकों को निराशा हुई है, लेकिन दर्शकों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










