Teri Meri Doriyaann की साहिबा क्या अब इस शो में आएगी नजर, कहा- मैंने मॉक टेस्ट दिया है
Teri Meri Doriyaann
तेरी मेरी डोरियां फेम हिमांशी पाराशर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. खबरें है कि हिमांशी मैडम सर सीजन 2 में नजर आएंगे. अब इसमें कितनी सच्चाई है, इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.
स्टार प्लस का सीरियल तेरी मेरी डोरियां इसी साल ऑफ-एयर हुआ था. शो में साहिबा के रोल में हिमांशी पाराशर नजर आयी थी. अब फैंस उन्हें किसी नये प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि हिमांशी मैडम सर के सीजन 2 लीड रोल निभाते दिखेंगी. उनके टाहने वाले जानना चाहते हैं कि क्या वो सचमुच मैजस सर सीजन 2 में दिखेंगे. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है.
मैडम सर के सीजन 2 में नजर आएंगी हिमांशी पाराशर
हिमांशी पाराशर ने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कहा, हां, मैंने मॉक टेस्ट दिया है, पर इसके बारे में अबतक मैं कुछ नहीं जानती. फिलहाल फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा ये जानने के लिए. वहीं, अगर हिमांशी मैडम सर के सीजन 2 में नजर आएंगी, तो उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे.
किस एक्ट्रेस ने मैडम सर के पहले सीजन में काम किया था
मैडम सर के पहले सीजन में गुलकी जोशी ने लीड रोल निभाया था. जबकि युक्ति कपूर और भाविका शर्मा भी इसमें दिखी थी. शो सब टीवी पर साल 2020 में आया था. पिछले साल फरवरी में शो ऑफ-एयर हो गया था.
तेरी मेरी डोरियां कब हुआ था ऑफ-एयर
विजयेंद्र कुमारिया और हिमांशी पाराशर स्टारर सीरियल तेरी मेरी डोरियां 14 जुलाई को ऑफ-एयर हो गया था. शो स्टार प्लस पर आता था. विजयेंद्र, अंगद और हिमांशी, गुरनूर और साहिबा का रोल प्ले करती थी. आखिरी एपिसोड में मेकर्स ने अंगद और गुरनूर को मिला दिया था.
शो मैडम सर की भाविका शर्मा अब किस शो में नजर आती है
भाविका शर्मा अब स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में नजर आती है. शो में लीप के बाद एक्ट्रेस ने एंट्री ली थी और वो सवी का रोल प्ले कर रही है. इस किरदार की वजह से उनकी पहचान घर-घर में हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए