ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोनू भिड़े ब्लू ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा, जबदस्त क्लिक...

Updated at : 18 Feb 2021 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोनू भिड़े ब्लू ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा, जबदस्त क्लिक...

tarak mehta ka ooltah chashmah sonu bhide aka palak sidhwani bold photo in white blue dress photo viral on social media fans comment jabardast click bud : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. इस शो का हर किरदार फैंस का फेवरेट है. शो में सोनू का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. इस शो का हर किरदार फैंस का फेवरेट है. शो में सोनू का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है. इससे पहले यह किरदार निधि भानुशाली निभाती थी. कम ही समय में पलक ने लोगों का दिल जीत लिया है. वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है.

पलक इन तसवीरों में व्हाइट और स्काई ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. वो बेहद खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं. उन्होंने स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने हैं और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया है. इन तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. इन तसवीरों में वाकई उनका अंदाज देखने लायक है.

पलक सिद्धवानी की तसवीरों में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप तारों की तरह चमक रही हो. एक और यूजर ने लिखा, आप खूबसूरत होने के साथ साथ बहुत क्यूट भी हो. एक और यूजर ने लिखा, हम आपको देखने की चाहत रखते हैं, आप को हर पल दिल में बसाए रखते हैं, ना जाने कब टीवी पर आ जाए आप, इसलिए हर वक्त सोनी सब लगाए रखते हैं. एक और यूजर ने लिखा, आप पर से नजरें हटाना मुश्किल है. एक और यूजर ने लिखा, जबरदस्त क्लिक.

Also Read: Bhabiji Ghar Par Hain : क्‍यों भड़कीं नेहा पेंडसे, बोलीं,’ मैं भारती या कपिल शर्मा नहीं जो लोगों को…’

रणबीर को लेकर कही थी ये बात

निधि भानुशाली ने खुलासा किया कि उन्‍हें रणबीर कपूर पर क्रश है. रणबीर के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा,’ मुझे रणबीर कपूर पर क्रश है. मैं उनसे प्यार करती हूँ. जब से मैंने उनकी फिल्म रॉकस्टार देखी है, मैं उनकी दीवानी हो गई हूं. मैं उन्हें बहुत शांत और उदार शख्सियत के तौर पर मानती हूं.’

गोली को डेट कर रही सोनू?

दरअसल, हाल ही में पलक ने डेटिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया. पलक अक्सर समय शाह, अजहर शेख और कुश शाह के साथ हैंग आउट करती नजर आई हैं. हाल ही में फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान पलक से पूछा कि क्या वह को-स्‍टार कुश शाह को डेट कर रही हैं. वह शो में गोली का किरदार निभाते हैं. उन्‍होंने कहा कि वह सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola