TMKOC: जेठालाल के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं नए तारक मेहता उर्फ सचिन श्रॉफ, कही ये बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Sep 2022 10:42 AM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. अब इस शो में शैलेश लौढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है. उन्होंने शो से जुड़े कई अनुभव साझा किया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. इस शो की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि बीते दिनों तारक मेहता यानी शैलेश लौढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया था. ऐसे में अब उनकी जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है.

अभिनेता सचिन श्रॉफ अपने इस कैरेक्टर को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में, सचिन ने शो में शैलेश लोढ़ा की भूमिका को बदलने के बारे में अपने दिल की बात कही. उन्होंने शो की शूटिंग के अपने अनुभव भी साझा किए. अभिनेता ने कहा कि वह तारक मेहता के प्रसिद्ध कैरेक्टर में फिट होने की पूरी कोशिश करेंगे.

सचिन श्रॉफ ने कहा, ‘जिस तरह से पानी में शक्कर घुल जाता है, मैं इस भूमिका के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करूंगा.’ उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने शो को प्यार करते रहें और उन पर आशीर्वाद बरसाते रहें.

सचिन ने यह भी खुलासा किया कि क्या उन पर तारक की भूमिका निभाने का दबाव है, जिसे शैलेश ने 15 साल से निभाया है. अभिनेता ने कहा कि वह जब भी काम के लिए बाहर निकलते हैं, तो थोड़ा नर्वस महसूस करते हैं.

उन्होंने यहां तककहा कि उन्हें निर्माता असित मोदी जी, निर्देशक मालव और हर्षद और उनकी सह-कलाकार सुनयना फोजदार से बहुत इनपुट मिलता है. उन्होंने यहां तककहा कि अंजलि ने उनका काफी साथ दिया.

तारक मेहता शो में अन्य अभिनेताओं के साथ काम कर चुके सचिन दिलीप जोशी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो इस समय शहर में नहीं हैं. तारक मेहता के फैंस एक्टर्स में आए तमाम बदलावों से काफी नाखुश हैं. कलाकारों में कई बदलावों ने फैंस को परेशान कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










