ePaper

TMKOC : इस अंदाज में थिरके जेठालाल और बबीता जी, साथ में अय्यर भी आये नजर, देखिए VIDEO

Updated at : 08 Jul 2020 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC : इस अंदाज में थिरके जेठालाल और बबीता जी, साथ में अय्यर भी आये नजर, देखिए VIDEO

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Babita Ji, Jethalal, Iyer : 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में लोगों को जेठालाल खूब एंटरटेन करते हैं. शो के हर किरदार से लोग एक जुड़ाव महसूस करते हैं. शो में जेठालाल (Dilip Joshi) और बबीता जी (Munmun Dutta) के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. हाल ही में शो के सेट से एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनमुन शो के सेट पर डांस पर्फोर्मेंस की तैयारी कर रही हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Babita Ji, Jethalal, Iyer : ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में लोगों को जेठालाल खूब एंटरटेन करते हैं. शो के हर किरदार से लोग एक जुड़ाव महसूस करते हैं. शो में जेठालाल (Dilip Joshi) और बबीता जी (Munmun Dutta) के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. हाल ही में शो के सेट से एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनमुन शो के सेट पर डांस पर्फोर्मेंस की तैयारी कर रही हैं.

दरअसल, शो के सेट से ये वायरल बीटीएस वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मी़डिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. मुनमुन गोलमाल अगेन के गाने मैंने तुझको देखा पर थिरक रही हैं. उनके साथ जेठालाल यानी दिलीप जोशी और मिस्टर अय्यर भी डांस वीडियो की तैयारी करते दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B2s1Lz0A2tD/

मुनमुन दत्ता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, रिसेन्ट गाने के शूट का बीटीएस. मिस्टर अय्यर लाल और सफेद रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं. जबकि दिलीप जोशी ब्राउन कलर की जैकेट में शूटिंग कर रहे हैं.

डायलॉग डिलीवरी

बता दें कि दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में अपने किरदार से लोगों के दिलों में बस गए हैं. शो में पत्नी दयाबेन के साथ उनकी केमिस्ट्री, बबीता जी के साथ उनका चुलबुला व्यवहार और तारक के साथ उनकी दोस्ती फैंस को लुभाती है. उनकी एक्टिंग, कॉमेडी और डायलॉग डिलीवरी ने उन्‍हें इस शो को सबसे पसंदीदा किरदार बना दिया है.

Also Read: TMKOC: जानें एक एपिसोड से कितना कमाते हैं ‘जेठालाल’, शो में पहले इस रोल के लिए मिला था ऑफर

बबीता जी

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. जेठालाल और बबीता जी के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

जेठालाल

‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ में जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे है. शो में उन्हें खूब पसन्द किया जाता है. शो में जेठालाल और बबीता जी की फ्लर्टिंग के दर्शकों ने खूब मज़े लिए और आज भी ले रहे है. वहीं, लॉकडाउन से पहले ही शो मेकर्स ने कलाकारों की फीस में बढ़ोतरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये का मेहनताना मिलता है. वह शो के लीड कैरेक्‍टर हैं, ऐसे में उनकी फीस सबसे ज्‍यादा है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola