ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के बेटे 'टप्पू' से 'बबीता जी' ने पूछ लिया ये सवाल, जानें एक्टर ने क्या दिया जवाब

Updated at : 24 Nov 2020 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के बेटे 'टप्पू' से 'बबीता जी' ने पूछ लिया ये सवाल, जानें एक्टर ने क्या दिया जवाब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Raj Anadkat, Tappu, Babita Ji Aka Munmun Dutta : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोनू का किरदार राज अनादकट (Raj Anadkat) निभा रहे है. राज ने बहुत कम समय में ही लोगों का दिल जीत लिया है. उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल बनाया है, जिसपर फैंस जमकर कमेंट करते है. वहीं, इस पर अब बबाती जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने कमेंट किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Raj Anadkat, Tappu, Babita Ji Aka Munmun Dutta : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोनू का किरदार राज अनादकट (Raj Anadkat) निभा रहे है. राज ने बहुत कम समय में ही लोगों का दिल जीत लिया है. उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल बनाया है, जिसपर फैंस जमकर कमेंट करते है. वहीं, इस पर अब बबाती जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने कमेंट किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

राज अनादकट ने कुछ समय पहले ही अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है. इस चैनल पर राज के चाहने वाले खूब कमेंट्स करते है. राज ने नया वीडियो इस पर पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे है. जिसमें एक सवाल आता है कि, वो कितना कमा लेते है. इस सवाल पर मुनमुन दत्ता ने उनसे जवाब मांगा है. उन्होंने कमेंट कर लिखा, कमाल है जी कमाल. वैसे कितना कमा लेते हो. हालांकि इस पर राज का कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन उन्होंने वी़डियो में जरूर बताया है कि कितना कमा लेते है. वहीं, फैंस को अब उनके जवाब का बेताबी से इंतजार है.

https://www.instagram.com/p/CHxbib2ANo5/
https://www.instagram.com/p/CHnSLJFA1-U/

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब मुनमुन ने राज के पोस्ट पर कमेंट किया हो. इससे पहले कई बार भी दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट करते है. साथ ही साथ एक- दूसरे की टांग खिंचने का मौका भी नहीं छोड़ते है. इससे पहले राज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक शायरी सुनाते नजर आए थे. वह कहते हैं,’ हमें तो गाड़ियों ने रोका, लोगों में कहां दम था, यहां से रास्‍ता खाली नजर आ रहा था, आगे गया तो जाम था…’ मुनमुन दत्‍ता कभी भी राज की टांग खिंचाई करने और तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ती. उन्‍होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,’ शायरी, बैकग्राउंड स्कोर और आपका पागलपन.’

https://www.instagram.com/p/CH2tkcGh1V5/
https://www.instagram.com/p/CHxqvoYBUAQ/

बता दें कि कुछ वक्त पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें बताया गया था कि राज और मुनमुन एक दूसरे को डेट कर रहे थे. पिछले साल राज की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह शो की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के साथ रेस्टोरेंट में दिखे थे. वे दोनों चॉकलेट ब्राउनी खाते दिखे थे. डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थी, लेकिन दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. राज सिंगल हैं.

Also Read: ­­भांजे कृष्णा अभिषेक से अनबन पर बोले गोविंदा- अब उनसे दूरी रखना चाहता हूं… जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. वहीं, राज ने शुरू में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कैमियो रोल के लिए ऑडिशन दिया था, न कि टप्पू के किरदार के लिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola