ePaper

ऋतिक रोशन की एक्स वाईफ बारिश के बीच पहुंची पार्लर, इस वजह से ट्रोलर्स ने साधा निशाना, VIDEO

Updated at : 14 Jul 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
ऋतिक रोशन की एक्स वाईफ बारिश के बीच पहुंची पार्लर, इस वजह से ट्रोलर्स ने साधा निशाना, VIDEO

Sussanne Khan Trolled: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भारी बारिश के बीच पार्लर पहुंचीं हैं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी का पोज भी दिया. लेकिन इस वीडियो की वजह से सुजैन खान का ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं.

विज्ञापन

Sussanne Khan Trolled : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भारी बारिश के बीच पार्लर पहुंचीं हैं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी का पोज भी दिया. लेकिन इस वीडियो की वजह से सुजैन खान का ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. दरअसल वो इस वीडियो में अपनी गाड़ी से उतरती हैं और उनकी ड्राईवर उन्हें छाता खोलकर देता है. वो छाता लेती हैं और पार्लर की ओर बढ़ जाती है. उनका ड्राईवर बारिश में भींगता नजर आ रहा है. इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, आप खुद से छाता खोल तो सकती थीं. वो आपका ड्राईवर, बॉडीगार्ड जो भी है उसे भींगता छोड़ दिया. एक और यूजर ने लिखा, बेहद असंवेदनशील, छाता लिया और दूसरे व्यक्ति को भींगने के लिए छोड़ दिया. हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें मास्क न लगाने को लेकर भी निशाना साध रहे हैं. वहीं कुछ कह रहे हैं वो कम से कम खुद छाता लेकर पार्लर तक गईं. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CRRWuTgD-V0/?

बता दें कि, ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान कभी बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्‍स में से एक थे. दोनों 2013 में अलग हो गई थे, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त माने जाते है. दोनों अक्सर बच्चों के साथ हॉलीडे पर होते हैं. हालांकि इस बीच सुजैन खान और एली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के बीच अफेयर की खबर सामने आई है. अर्सलान एक टीवी एक्टर है.

Also Read: दो महीने पहले ही मां बन चुकी हैं दीया मिर्जा, अब बताया क्यों छुपाई थी ये गुडन्यूज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजैन खान और अर्सलान एक दूसरे को 6 महीने से डेट कर रहे है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कई बार एक साथ हैंगआउट भी करते हैं. पिछले कुछ समय में अर्सलान और सुजैन की करीबी बढ़ती जा रही हैं. सूत्र ने कहा, ”दोनों एक-दूसरे को छह महीने से ज्यादा समय से जानते हैं.

बता दें कि सुजैन पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और आज वो एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं. सुजैन खान सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola